• Home
  • Breaking News
  • सरा टी-20; सूर्यकुमार की 23 मैचों के बाद फिफ्टी:ईशान किशन 32 बॉल पर 76 रन बनाकर आउट; न्यूजीलैंड ने 209 रन का टारगेट दिया
Image

सरा टी-20; सूर्यकुमार की 23 मैचों के बाद फिफ्टी:ईशान किशन 32 बॉल पर 76 रन बनाकर आउट; न्यूजीलैंड ने 209 रन का टारगेट दिया

न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत को 209 रन का टारगेट दिया है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में शुक्रवार को टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाए। जवाब में इंडिया ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे नाबाद हैं।

सूर्या ने 23 बॉल पर टी-20 करियर की 23वीं फिफ्टी लगाई। 23 मैचों के बाद उनके बल्ले से अर्धशतक आया है। वहीं, ईशान किशन (32 बॉल पर 76 रन) ने 2 साल एक महीना और 28 दिन बाद फिफ्टी लगाई। दोनों में 122 रन की साझेदारी हुई।

अभिषेक शर्मा जीरो और संजू सैमसन 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 47 रन की पारी खेली। रचिन रवींद्र ने 44 रन बनाए। भारत से कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर के स्पेल में 53 रन खर्च कर दिए। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। मैच का स्कोरबोर्ड

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम साईफर्ट, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जैक फाउलकेस, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और जैकब डफी।

मैदान के बाहर के अपडेट्स- रायपुर में सड़कें जाम

लाइव अपडेट्स

सूर्या की 23 बॉल में फिफ्टी, कैच भी छूटा

11वें ओवर में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 23 बॉल पर फिफ्टी लगाई। सूर्या ने 23 पारियों के बाद अर्धशतक बनाया है।

जैकब डफी की तीसरी बॉल पर स्क्वैयर लगे में मार्क चैपमैन से उनका कैच छूटा और छक्का भी मिला। अगली ही बॉल पर सूर्या ने एक रन लेकर फिफ्टी पूरी की।

ईशान किशन 32 बॉल 76 रन बनाकर आउट, साझेदारी टूटी

10वें ओवर की पहली बॉल पर ईशान किशन 32 बॉल पर 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ईश सोढ़ी ने मैट हेनरी के हाथों कैच कराया। इसी के साथ शतकीय साझेदारी टूट गई।

ईशान ने 21 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने दो साल एक महीना और 28 दिन बाद फिफ्टी लगाई। वे दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं।

ईशान और सूर्या की शतकीय साझेदारी

9वें ओवर में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। सूर्या ने जैक फाउक्स की पहली बॉल पर चौका लगाया और साझेदारी को 100 पार पहुंचाया।

सूर्या ने फाउक्स के इस ओवर में चार चौके और एक छक्का लगाया। इस ओवर से 25 रन आए।

पावरप्ले में भारत की तेज शुरुआत, ईशान की फिफ्टी

209 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम ने 6 रन पर ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। यहां से ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम संभाला।

पावरप्ले का खेल समाप्त होते-होते भारतीय टीम ने दो विकेट पर 75 रन बना डाले। ईशान ने छठे ओवर की चौथी बॉल पर चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। मैट हेनरी के इस ओवर से 21 रन आए।

ईशान के हाथ से बल्ला छूटा, फिर 3 चौके लगाए; स्कोर 50 पार

मिचेल सैंटनर के ओवर में ईशान के हाथ से बल्ला छूट गया। (फोटो- BCCI)

मिचेल सैंटनर के ओवर में ईशान के हाथ से बल्ला छूट गया। (फोटो- BCCI)

5वें ओवर की तीसरी बॉल पर ईशान किशन के हाथा से बल्ला छूट गया, जिसे रचिन रवींद्र ने उठाकर उनके पास तक पहुंचाया।

अगली 3 बॉल पर ईशान किशन ने चौके लगाए। इसी के साथ भारत का स्कोर 50 पार पहुंच गया। मिचेल सैंटनर के इस ओवर से 12 रन आए।

ईशान-सूर्या ने तीसरे ओवर में 24 रन बनाए

ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारतीय पारी के तीसरे ओवर में 26 रन लिए। इनमें नो बॉल पर चौका शामिल रहा। ईशान ने चौथी और पहली बॉल पर चौका लगाया। फिर जैक फाउक्स की आखिरी बॉल पर छक्का लगाया।

अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट

भारतीय टीम ने दूसरे ओवर की पहली बॉल पर विकेट गंवाया। यहां पर अभिषेक शर्मा जीरो पर पवेलियन लौट गए। उन्हें जैकब डफी ने डेवोन कॉन्वे के हाथों कैच कराया। पहले ओवर में संजू सैमसन का विकेट गिरा था।

कैच ड्रॉप का फायदा नहीं उठा सके सैमसन

भारतीय ओपनर संजू सैमसन को पहले ओवर में जीवनदान मिला। मैट हेनरी की दूसरी बॉल पर डेवोन कॉन्वे से उनका कैच ड्रॉप हो गया। यहां सैमसन का खाता भी नहीं खुला था।

हालांकि, वे 5वीं बॉल पर रचिन रवींद्र को कैच थमा बैठे और 6 रन बनाकर आउट हो गए।

Releated Posts

शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में वर्तमान समय में यातायात व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित दिखाई

लखनऊ। शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में वर्तमान समय में यातायात व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित दिखाई दे…

मऊ :मधुबन में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Dinesh prajapati–मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबारी ग्राम पंचायत के पुरवा खैरा गांव में शनिवार देर शाम…

बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने बैंक कर्मियों ने काले कपड़ों में किया कार्य

LV-News लखनऊ। बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा पीएलआई योजना को बैंकों की द्विपक्षीय समझौता प्रणाली…

शनि जयंती के अवसर पर शनिदेव मंदिर पर हुआ भव्य भंडारा

लखनऊ। “ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति” की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई में ज्येष्ठ अमावस्या…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top