• Home
  • Breaking News
  • सरकार तुरंत राहत सामग्री उपलब्ध कराए, पीड़ितों को बेसहारा न छोड़े: संजय सिंह
Image

सरकार तुरंत राहत सामग्री उपलब्ध कराए, पीड़ितों को बेसहारा न छोड़े: संजय सिंह

लखनऊ वार्ता – न्यूज/लखनऊ। लखनऊ के विकास नगर की झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग की अत्यंत दुखद घटना पर गहरा दुख जताते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर गुरुवार को पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल विकास नगर स्थित झुग्गी बस्ती में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मौके पर पहुंचा और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया। इस हादसे में सैकड़ों घर जलकर राख हो गए, हजारों लोग बेघर हो गए और कई मासूमों की जान चली गई। पार्टी ने इस घटना को अत्यंत दर्दनाक बताते हुए सरकार से तत्काल राहत, मुआवजा और पुनर्वास की मांग की है।

इससे पहले आप सांसद संजय सिंह ने अपने एक्स हैंडल से ट्वीट जारी करते हुए कहा कि लखनऊ के विकास नगर की झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग की घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। इस हादसे में जिन परिवारों ने अपना आशियाना, मेहनत की कमाई और रोज़गार के साधन खो दिए हैं, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल घरों का नुकसान नहीं है, बल्कि उन सपनों और उम्मीदों का भी अंत है जिन्हें इन परिवारों ने वर्षों की मेहनत से संजोया था। संजय सिंह ने कहा कि सरकार से आग्रह है कि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए और उनके पुनर्वास व रोजगार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि वे फिर से अपने जीवन को संभाल सकें।

इस दौरान आप के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5:30 बजे आग लगी, लेकिन दमकल की गाड़ियां करीब 2 घंटे बाद मौके पर पहुंचीं, तब तक लगभग 400 घर जलकर राख हो चुके थे। उन्होंने कहा कि पूरी रात लोग भूखे-प्यासे भटकते रहे, उनके पास न खाने को कुछ था और न ही रहने के लिए कोई जगह बची थी। सिलेंडर, बर्तन, साइकिल, मोटरसाइकिल समेत उनका सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी सरकार की तरफ से राहत के नाम पर एक बोतल पानी तक उपलब्ध नहीं कराया गया।

इस मौके पर मौजूद लखनऊ जिलाध्यक्ष इरम रिजवी ने बताया कि इस हादसे में एक 6 महीने की मासूम बच्ची की जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य बच्चे झुलस गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा पीड़ितों को वहां से हटाने का प्रयास किया जा रहा है, जो बेहद अमानवीय है।

उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल राहत सामग्री और राशन उपलब्ध कराए, सभी प्रभावित परिवारों के नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा दिया जाए और जिन लोगों की इच्छा है, उन्हें उसी स्थान पर दोबारा बसाने की व्यवस्था की जाए।

आम आदमी पार्टी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि केवल बयानबाजी से काम नहीं चलेगा, बल्कि तत्काल राहत, पारदर्शी मुआवजा और स्थायी पुनर्वास की ठोस कार्ययोजना लागू करनी होगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

इस दौरान मौके पर पहुंचे आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल में अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल सहित जिला अध्यक्ष इरम रिजवी ,प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा,ऑटो प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतपाल सलूजा, प्रांतीय सचिव प्रीतेश चौधरी ,प्रांतीय सचिव अभिषेक सिंह ,ज्ञान सिंह कुशवाहा और पीके बाजपेई शामिल रहे।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top