• Home
  • Breaking News
  • समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री ने प्रभारियों को सम्मानित किया
Image

समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री ने प्रभारियों को सम्मानित किया

अरविन्द कुमार पटेल

समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने जमानिया विधानसभा क्षेत्र में बूथ, सेक्टर और ज़ोनल प्रभारियों को सम्मानित किया। सेवराई स्थित परेमन शाह के पोखरे पर आयोजित इस कार्यक्रम में 430 बूथ प्रभारी, 40 सेक्टर प्रभारी और 9 ज़ोनल प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल का संगठन उसकी रीढ़ होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए ‘करो या मरो’ की तर्ज पर जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने आगामी 2027 के चुनावों के लिए प्रेरित करते हुए फॉर्म 6, 7 और 8 पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

गाजीपुर अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष तौकीर खान ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से प्रतिदिन एक घंटा सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्थलों पर अखिलेश यादव के विकास कार्यों और भाजपा के 10 वर्षों के कार्यकाल में युवाओं व किसानों को हुए नुकसान के बारे में बताने को कहा।खान ने जोर दिया कि मीडिया उनकी बातों को आगे नहीं बढ़ाएगा, इसलिए कार्यकर्ताओं को स्वयं यह जिम्मेदारी निभानी होगी। विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव के प्रयासों से यह कार्यक्रम सफल रहा, जिसका संचालन विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया।

इस मौके पर जमानियां के ब्लॉक प्रमुख संतोष कुशवाहा, सपा के वरिष्ठ नेता नसन खान, संतोष सिंह, विपुल सिंह, शाहनवाज़ खान, हाजी असलम खान भोलू, इसरार खान, शकील खान एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Releated Posts

जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में पहुंचीं डिंपल यादव, प्रदर्शन के दौरान हाथ में आई चोट

नई दिल्ली: छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने जंतर-मंतर धरना स्थल पर पहुंचीं समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल…

Mau News: सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने से ऐतिहासिक धरोहरों पर मंडराने लगा खतरा

दिनेश प्रजापतिजनपद मऊ-दोहरीघाट कस्बा स्थित सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी रहने से तटवर्ती क्षेत्र के…

गोठा में बहू-बेटी सम्मेलन:महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार और योजनाओं की दी गई जानकारी

दिनेश प्रजापति मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा गांव में रविवार को बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया।…

घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर यौन शोषण,के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

दिनेश प्रजापति घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर यौन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top