• Home
  • Health
  • सच्चाई, क्या सच में लहसुन खाने से दूर रहती है दिल की बीमारी?

सच्चाई, क्या सच में लहसुन खाने से दूर रहती है दिल की बीमारी?

Seema Rawat

लहसुन एक बढ़िया फूड है, जो कई तरह के फायदे देता है। दिल की बीमारियों का खतरा कम करने के लिए इसे काफी उपयोगी माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बात में कितनी सच्चाई है? इस आर्टिकल में हम कई अलग-अलग शोधों के हवाले से पूरे कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर गार्लिक के असर के बारे में जानेंगे।

लहसुन के एक फायदे के बारे में बहुत जोर-शोर से प्रचार किया जाता है कि यह दिल के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बात में कितनी सच्चाई है? यह पूरी तरह सच है, क्योंकि लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और इंफ्लेमेशन जैसे मार्कर्स पर पॉजीटिव इफेक्ट देखा जाता है। इन मार्कर्स का असंतुलित होना पूरे कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम के लिए नुकसानदायक है, जिनकी वजह से एथेरोस्क्लेरोसिस, मायोकार्डियल इंफार्क्शन (हार्ट अटैक) जैसी खतरनाक स्थिति का सामना करना पड़ता है।लहसुन को मेडिटेरेनियन डाइट में भी शामिल किया जाता है, जिसे हार्ट के लिए हेल्दी माना जाता है। इसकी एक कली के अंदर केवल 4 कैलोरी होती हैं और विटामिन सी, विटामिन बी6, मैंगनीज जैसे पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा होती है। लहसुन का सबसे ताकतवर पोषक तत्व एलिसिन कंपाउंड होता है, जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर मैंनेज करने के लिए जाना जाता है।टोटल कोलेस्ट्रॉल और खासतौर से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का अत्यधिक होना दिल के लिए नुकसानदायक है। इसकी वजह से आर्टरी में प्लाक जम सकता है, जिससे दिल को पहुंचने वाले ऑक्सीजन और पोषण में कमी आने लगती है। द जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन पर प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, कई शोध में लहसुन का सेवन टोटल कोलेस्ट्रॉल और एलडीएल को कम करने वाला पाया गया है।
एंटीथ्रोम्बोटिक

जब टूटने के बाद प्लाक आर्टरी में ब्लड क्लॉट बना लेता है और धमनियों को ब्लॉक कर देता है तो इस स्थिति को थ्रोम्बोसिस कहा जाता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक आते हैं। एनसीबीआई पर शोध बताता है कि लहसुन के अंदर प्लेटलेट एग्रीगेशन को रोकने वाले गुण होते हैं। प्लेटलेट एग्रीगेशन ही वो प्रोसेस है, जिसमें शरीर में तेजी से ब्लड क्लॉट बनता है।एथेरोस्क्लेरोसिस के अंदर धमनियों की अंदरुनी दीवारों पर फैट, कोलेस्ट्रॉल या कैल्शियम की वजह से प्लाक बढ़ने लगता है। इसके कारण सभी अंगों को ऑक्सीजन और खून पहुंचाने वाली आर्टरी कमजोर होने लगती हैं। द जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन की रिसर्च के मुताबिक, लहसुन का सेवन एथेरोस्क्लेरोसिस के विकास को कम कर सकता है। यह कोरोनरी वेसेल्स में कोलेस्ट्रॉल-कैल्शियम बिल्डअप को रोकने में मददगार देखा गया है। इसके साथ धमनियों में आने वाली अकड़न भी कम होती है। जिन लोगों को बहुत समय से इंफ्लेमेशन की दिक्कत थी, उन्हें भी यह फूड फायदे पहुंचाता है।
खाने के कई तरीके

लहसुन का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं। आप इसकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं, आप इसे औषधि की तरह एक सीमित मात्रा में रोज खा सकते हैं या मसाले की तरह खाने में डालकर भी आनंद उठा सकते हैं। लेकिन इसे औषधि की तरह लेने के दौरान इस बात को जरूर सुनिश्चित कर लें कि आपने किसी एक्सपर्ट से इस बारे में सलाह जरूर ले ली हो। बेशक ज्यादातर मामलों में इसे खाने से कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन ज्यादा मात्रा में खाना कुछ मामलों में परेशानी का कारण बन सकता है।
एथेरोस्क्लेरोसिस

Releated Posts

स्मार्ट डिजिटल क्लिनिक की दूसरी शाखा शुरू

विजय कुमार यादव/ प्रयागराज। संगम नगरी में किफायती स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए…

कोल्ड कॉफी भी हो सकती है हेल्दी: वजन घटाने के लिए अपनाएं ये तरीके

लखनऊ वार्ता -न्यूज़ कोल्ड कॉफी का स्वाद हर किसी को भाता है और गर्मी में इसे पीने का…

आजमगढ़: जिला महिला अस्पताल में ‘कन्या जन्मोत्सव’ की धूम

दिनेश कुमार प्रजापति आजमगढ़ 28 मार्च (आर एन एस)मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं मा0 जनपद…

दोपहर में झपकी लेने से आप दिन भर रहेंगे ऊर्जावान, जानिए कैसे

पूजा विमलदोपहर की झपकी हर किसी के लिए जरूरी है, जिससे आप अपनी ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top