• Home
  • State News
  • संभल ASP अनुज चौधरी को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Image

संभल ASP अनुज चौधरी को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

लखनऊ वार्ता ब्यूरों

इलाहाबाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल के एडिशनल एसपी (ASP) अनुज चौधरी और तत्कालीन इंस्पेक्टर अनुज तोमर सहित 20 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने संभल की निचली अदालत (CJM Court) के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसमें इन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया था।

क्या था मामला?
संभल की सीजेएम (CJM) कोर्ट ने 9 जनवरी को एक मामले की सुनवाई करते हुए धारा 156 (3) के तहत एएसपी अनुज चौधरी और 20 अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। यह आदेश यामीन नाम के एक व्यक्ति की शिकायत पर दिया गया था। पुलिस महकमे में इस आदेश के बाद हड़कंप मच गया था।

हाईकोर्ट में दी गई चुनौती
निचली अदालत के इस फैसले के खिलाफ एएसपी अनुज चौधरी और उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सोमवार को जस्टिस समित गोपाल की सिंगल बेंच ने इस मामले की सुनवाई की।

कोर्ट का फैसला और अगली सुनवाई
हाईकोर्ट ने दलीलों को सुनने के बाद निचली अदालत के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है। इसका मतलब है कि अब पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कोई कानूनी कार्रवाई या गिरफ्तारी नहीं होगी।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top