• Home
  • State News
  • संपूर्ण समाधान दिवस में 149 शिकायतें मिली:डीएम आनंद वर्द्धन ने 7 का मौके पर किया निस्तारण
Image

संपूर्ण समाधान दिवस में 149 शिकायतें मिली:डीएम आनंद वर्द्धन ने 7 का मौके पर किया निस्तारण

जनपद मऊ की घोसी तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कुल 149 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में 70 राजस्व विभाग से, 48 पुलिस विभाग से और शेष अन्य विभागों से संबंधित थीं। इस दिवस का उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करना था। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर शिकायत का समाधान संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ किया जाए, जिसमें अनावश्यक विलंब न हो। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का निस्तारण मौके पर संभव है, उन्हें तत्काल निपटाया जाए। शेष मामलों में निर्धारित समय सीमा के भीतर स्थलीय जांच कर गुणवत्तापूर्ण आख्या प्रस्तुत की जाए। उन्होंने राजस्व एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top