• Home
  • State News
  • शिक्षकों की हर समस्या का होगा समुचित समाधान- श्री केशव प्रसाद मौर्य
Image

शिक्षकों की हर समस्या का होगा समुचित समाधान- श्री केशव प्रसाद मौर्य

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: 12 अप्रैल, 2026 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों की हर समस्या के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। शिक्षक और विद्यालय सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री रविवार को आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम् ऑडिटोरियम में आयोजित यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज सरकारी विद्यालय संसाधनों, सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में महंगे निजी एवं कॉन्वेंट स्कूलों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन हमारे समर्पित शिक्षकों के परिश्रम और नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षक समाज निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, छात्र-छात्राओं के समग्र विकास एवं शिक्षकों के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार संवेदनशील एवं तत्पर है।कार्यक्रम में उन्होंने यूटा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की सक्रिय भूमिका की सराहना की।
अधिवेशन मे विभिन्न वक्ताओं ने अपने संबोधन में शिक्षकों की प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षक विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा की अलख जगा रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के दौरान यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों एवं शिक्षकों की समस्याओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर  विधान परिषद सदस्य श्री विजय शिवहरे, शिक्षक विधायक डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा, डॉ. जी. एस. धर्मेश  श्री प्रशांत पोनिया, श्री राजकुमार गुप्ता,सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top