• Home
  • Entertainment
  • शादी के बंधन में बंधे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक, जानें शादी समारोह में कौन-कौन हुआ शामिल
Image

शादी के बंधन में बंधे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक, जानें शादी समारोह में कौन-कौन हुआ शामिल

Puja Vimal

अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने सानिया चंदोक के साथ 7 फेरे लिए. 03 मार्च को महालक्ष्मी रेस कोर्स में मेहंदी का निजी फंक्शन हुआ. मेहंदी की रस्म में क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों ने शिरकत की. 

इसी तरह शादी में भी कई दिग्गजों मेहमान के तौर पर नजर आए, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी शामिल रहे. तो आइए जानते हैं कि इस शादी में शिरकत करने वाले मेहमान कौन-कौन से रहे.बता दें कि अर्जुन की शादी के फंक्शन में टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज मौजूदा चयनकर्ता अजीत अगरकर भी नजर आए. इसके अलावा पूर्व भारतीय खिलाड़ी और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ अपनी पत्नी विजेता पेंधारकर के साथ दिखे.

इसके अलावा अजिंक्य रहाणे, अनिल कुंबले, सुरेश रैना वेंकटेश प्रसाद, आकाश चोपड़ा और यूसुफ पठान जैसे दिग्गज शामिल रहे.राजनीतिक हस्तियों को भी मिला था निमंत्रण

शादी के लिए तमाम राजनीतिक हस्तियों को भी निमंत्रण दिया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हैं. इस तरह अर्जुन की शादी का समारोह काफी भव्य रहा. 

कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हनियां? गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक एक एंटरप्रेन्योर हैं. वह मुंबई के उद्योगपति रवि घाई की पोती हैं. सानिया एक पेट केयर ब्रांड का मालिकाना हक रखती हैं, जहां पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इस तरह की चीजें होती हैं. 

इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे अर्जुन आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि लखनऊ में अर्जुन को कितने मौके मिलते हैं और वह कैसा प्रदर्शन करते हैं.

Releated Posts

पटना और अहमदाबाद के बाद लखनऊ में सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन

LV-News लखनऊ,,इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल ‘बंटवारा 1947’ का निर्माण आमिर…

फिल्मों के साथ-साथ अब गाने भी बनाएंगे फरहान अख्तर, मिर्जापुर फिल्म से होगी शुरुआत

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आज अपने समर्पित म्यूज़िक लेबल ‘एक्सेल म्यूज़िक’ की लॉन्चिंग की घोषणा की, जो प्रोडक्शन हाउस…

महारानी सीजन 4 के लिए तैयारी शुरू, रानी भारती बनकर कब लौटेंगी हुमा कुरैशी?

LV-Newsबॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की लोकप्रिय सीरीज महारानी के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। सोनी लिव…

लखनऊ में दिखेगा ‘बंटवारा 1947’ का क्रेज, सनी देओल और टीम करेंगे खास प्रमोशन

Rita Kumari मुम्बई, _इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल बंटवारा 1947 का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top