• Home
  • State News
  • शहाबुद्दीन ने खामेनेई की शहादत को बताया बड़ा नुकसान, कहा-बढ़ेगी जंग की तीव्रता
Image

शहाबुद्दीन ने खामेनेई की शहादत को बताया बड़ा नुकसान, कहा-बढ़ेगी जंग की तीव्रता

संजय कुुमार सिंह

अमेरिकी और इजरायली हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद दुनिया भर में लोग अमेरिका और इजरायल के इस हमले की निंदा कर रहे हैं। वहीं सुन्नी बरेलवी मसलक के उलमा ने भी शिया नेता खामेनेई की मौत पर गम का इजहार किया। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा खामेनेई की शहादत बड़ा नुकसान है आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने रविवार को कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर मौलाना अयातुल्ला अली खामेनेई की शाहदत पूरे इस्लामी जगत और विश्व के लिए दुख की बात है। उनकी शाहदत सिर्फ ईरान के लिए ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर दुख ओर गम  की बात है। मौलाना ने कहा कि आज अमेरिका और इजरायल ने जालिमाना एक्शन लेकर उनको मार दिया मगर अब ईरान के लिए करो या मरो की स्थिति पैदा हो गई है। यही सूरत-ए-हाल ईरान के प्रॉक्सी संगठनों के लिए भी है अब जंग ओर ज्यादा भयानक होगी। मौलाना ने कहा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू यह दोनों जालिम हुक्मरान हैं। ये दोनों सालों से ये चाहते थे कि ईरान पर कब्जा कर लें, और सुप्रीम लीडर को मार दें। अमेरिका की ईरान पर बमबारी ने अंतर्राष्ट्रीय कानून की धज्जियां उड़ा दी हैं। मौलाना ने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि अरब और ईरान में रहने वाले भारतीयों को सुरक्षित भारत लाने की व्यवस्था करें।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top