• Home
  • Breaking News
  • शराब की दुकान का निरीक्षण करते अफसर
Image

शराब की दुकान का निरीक्षण करते अफसर

LV-News
लालगंज प्रतापगढ़। होली के त्यौहार को लेकर शनिवार को प्रशिक्षु आईपीएस मो0 आफताब आलम की अगुवाई में एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा व सीओ आशुतोष मिश्र तथा आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार ने लालगंज नगर व सांगीपुर क्षेत्र के शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों ने शराब की दुकान पर मौजूद स्टॉक का सत्यापन किया और जांच के लिए सैम्पल लिया। इस दौरान दुकानदार संचालक से किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं अफसरो ने शराब की दुकानों पर मौजूद खरीददारों को भी शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सचेत किया। सीओ आशुतोष मिश्र ने बताया कि होली को देखते हुए शराब संचालकों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिये गये हैं। सैम्पल लिये गये शराब की बोतलों को जांच के लिए आबकारी टीम द्वारा लैब में भेजा जाएगा। किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में पहुंचीं डिंपल यादव, प्रदर्शन के दौरान हाथ में आई चोट

नई दिल्ली: छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने जंतर-मंतर धरना स्थल पर पहुंचीं समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल…

Mau News: सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने से ऐतिहासिक धरोहरों पर मंडराने लगा खतरा

दिनेश प्रजापतिजनपद मऊ-दोहरीघाट कस्बा स्थित सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी रहने से तटवर्ती क्षेत्र के…

गोठा में बहू-बेटी सम्मेलन:महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार और योजनाओं की दी गई जानकारी

दिनेश प्रजापति मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा गांव में रविवार को बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया।…

घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर यौन शोषण,के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

दिनेश प्रजापति घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर यौन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top