• Home
  • Entertainment
  • शनाया कपूर की नई फिल्म को नाम मिला जैकब कार्डोसो, रिलीज तारीख पर आया अपडेट
Image

शनाया कपूर की नई फिल्म को नाम मिला जैकब कार्डोसो, रिलीज तारीख पर आया अपडेट

Rich prajapati
शनाया कपूर ने अपनी हालिया रिलीज एडवेंचर-थ्रिलर फिल्म तू या मैं से सुर्खियां बटोरी थीं। इसमें उनके साथ आदर्श गौरव मुख्य किरदार में थे, लेकिन दर्शकों का दिल जीतने में यह बुरी तरह से नाकामयाब साबित हुई। इस बीच, शनाया अगली फिल्म को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं जिसके शीर्षक का खुलासा आखिरकार हो गया है। फिल्म के निर्माता विकेश भूटानी हैं जिन्होंने आधिकारिक तौर पर शीर्षक का खुलासा कर दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता भूटानी ने बातचीत के दौरान बताया है कि आगामी कॉमेडी फिल्म का शीर्षक जैकब कार्डोसो रखा गया है। शनाया के अलावा, फिल्म में अभय वर्मा मुख्य किरदार में दिखाई देंगे, जिन्हें मुंज्या से लोकप्रियता मिली थी। शुजात सौदागर द्वारा निर्देशित जैकब कार्डोसो की कहानी कथित तौर पर 1987 के समय पर आधारित है। भूटानी ने बताया, यह गोवा में बनी खूबसूरत फिल्म है, उस समय की कहानी है जब गोवा राज्य बन रहा था।
फिल्म जैकब कार्डोसो की शूटिंग मार्च, 2025 में शुरू हुई थी जो 2 महीने में पूरी हो गई। जल्द ही इसकी रिलीज तारीख जारी होगी। आंखों की गुस्ताखियां और तू या मैं के बाद, शनाया की यह तीसरी फिल्म है, जिससे उनके फैंस को काफी उम्मीदें हैं। वहीं अभय की बात करें, तो वह आगामी फिल्म लाइकी लाइका में दिखाई देंगी जिसमें उनके साथ राशा थडानी मुख्य किरदार में दिखेंगी। फिल्म 2026 की गर्मियों में सिनेमाघरों का रुख करेगी।

Releated Posts

पटना और अहमदाबाद के बाद लखनऊ में सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन

LV-News लखनऊ,,इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल ‘बंटवारा 1947’ का निर्माण आमिर…

फिल्मों के साथ-साथ अब गाने भी बनाएंगे फरहान अख्तर, मिर्जापुर फिल्म से होगी शुरुआत

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आज अपने समर्पित म्यूज़िक लेबल ‘एक्सेल म्यूज़िक’ की लॉन्चिंग की घोषणा की, जो प्रोडक्शन हाउस…

महारानी सीजन 4 के लिए तैयारी शुरू, रानी भारती बनकर कब लौटेंगी हुमा कुरैशी?

LV-Newsबॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की लोकप्रिय सीरीज महारानी के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। सोनी लिव…

लखनऊ में दिखेगा ‘बंटवारा 1947’ का क्रेज, सनी देओल और टीम करेंगे खास प्रमोशन

Rita Kumari मुम्बई, _इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल बंटवारा 1947 का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top