• Home
  • Breaking News
  • विश्व गौरैया दिवस : विलुप्त हो रही गौरैया की घर वापसी के लिए संदेश
Image

विश्व गौरैया दिवस : विलुप्त हो रही गौरैया की घर वापसी के लिए संदेश

दिनेश कुमार प्रजापति/वाराणसी। आधुनिकता की दौड़ एवं मोबाइल टॉवरों के रेडिएशन से विलुप्त हो रही गौरैया का संरक्षण हमारी पृथ्वी के पर्यावरण हेतु बहुत उपयोगी है। घर आंगन से विलुप्त हो रही गौरैया की घर वापसी एक स्वस्थ और स्वच्छ पर्यावरण का संकेत देती है । आधुनिकता की दौड़, पक्के घर और घरों की छत पर सुरक्षा के लगवाए जाने वाले जाल, मोबाइल टॉवरों के रेडियशन, फलों एवं सब्जियों, अनाज में प्रयुक्त होने वाले कीटनाशक से पर्यावरण संतुलन में बड़ी भूमिका का निर्वहन करने वाली गौरैया को नुकसान पहुंच रहा है। गौरैया का संरक्षण पारिस्थितिक संतुलन , जैव विविधता और मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत जरूरी है। वे न केवल कीड़े-मकोड़ों को नियंत्रित करती हैं, बल्कि शहरी व ग्रामीण इलाकों में पारिस्थितिक चक्र को बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। आधुनिक घरों में घोंसले के स्थान की कमी और बढ़ते प्रदूषण के कारण इनकी संख्या कम हुई है, इसलिए इन्हें बचाना मानव हस्तक्षेप के माध्यम से बहुत महत्वपूर्ण है। गौरैया हमेशा से इंसानों के घरों और आसपास रहने वाली प्रजाति रही है। गर्मियां शुरू हो गई हैं। सभी को चाहिए कि छत पर दाना-पानी रखें, घरों में लॉन एवं बगीचा में लगे पेड़-पौधों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव न करें। रसोई में बचे खाद्य, भोजन आदि को फेंकने की जगह खुली जगह पर बिखेर दें। घर की छतों पर अनाज के दाने बिखेरने की परंपरा हम भूल चुके हैं, उसे फिर से अपनाने की जरूरत है । इन छोटे-छोटे प्रयासों से हम इस नन्हीं चिड़िया को अपने घर-आंगन में वापस ला सकते हैं और इसके संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top