• Home
  • Breaking News
  • वाराणसी में गिरा मकान का छज्जा, एक की मौत:सिद्धगिरी बाग इलाके में हुआ हादसा, एक घायल को ट्रामा सेंटर भेजा गया
Image

वाराणसी में गिरा मकान का छज्जा, एक की मौत:सिद्धगिरी बाग इलाके में हुआ हादसा, एक घायल को ट्रामा सेंटर भेजा गया

वाराणसी ब्यूरों

वाराणसी के सिगरा थानाक्षेत्र के सिद्धगिरी बाग इलाके में निर्माणधीन मकान का बारजा गिरने से दो मजदूर घायल हो गए। जिन्हे फौरन ट्रामा सेंटर भेजा गया। इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई।वहीं एक का इलाज चल रहा है। जिसके सिर, कमर और हाथ में चोट आयी है।सिगरा थाना परभाईर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया है।

टीवीएस शोरूम के ऊपर कार्य चल रहा था

प्रत्यक्षदर्शी राकेश ने बताया – टीवीएस शोरूम के ऊपर कार्य चल रहा था। फर्स्ट फ्लोर पर मजदूर काम कर रहे थे और छत पर भी मजदूर काम कर रहे थे। अचानक छत पर पीओपी से बन रहे बारजे का एक हिस्सा नीचे बाहर की तरफ काम कर रहे मजदूरों पर आकर गिरा और दो मजदूर उसमे दब गए। दोनों मजदूरों को तुरंत बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई और एक के इलाज चल रहा है।

मृतक की हुई शिनाख्त

घायल मजदूर अमन मौर्या ने बताया – हम लोग काम कर रहे थे अचानक ऊपर से छज्जा गिर गया। जिससे मै और दिनेश कुमार मौर्या कछवां रोड घायल हो गए मुझे सिर, हाथ और कमर में चोट आयी है। हम लोगों को ट्रामा सेंटर लाया गया जहां दिनेश की मौत हो गई है। दिनेश तीन भाई बहनों ने में सबसे बड़ा था।

Releated Posts

मऊ :मधुबन में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Dinesh prajapati–मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबारी ग्राम पंचायत के पुरवा खैरा गांव में शनिवार देर शाम…

बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने बैंक कर्मियों ने काले कपड़ों में किया कार्य

LV-News लखनऊ। बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा पीएलआई योजना को बैंकों की द्विपक्षीय समझौता प्रणाली…

शनि जयंती के अवसर पर शनिदेव मंदिर पर हुआ भव्य भंडारा

लखनऊ। “ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति” की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई में ज्येष्ठ अमावस्या…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के सच्चा बाबा आश्रम में किए दर्शन-पूजन

LV-NEWS प्रयागराज, 16 मई 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने प्रयागराज दौरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top