• Home
  • Breaking News
  • वाराणसी के पांच निपुण विद्यालयों को सीएम नें किया पुरस्कृत
Image

वाराणसी के पांच निपुण विद्यालयों को सीएम नें किया पुरस्कृत

लखनऊ वार्ता – न्यूज
लखनऊ/वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ पर बच्चों को मिड-डे मील परोसा। उन्हें स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकों के साथ उपहार व चॉकलेट भी दी। सीएम ने निपुण विद्यालयों व बच्चों को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मंचस्थ अतिथियों ने ‘शैक्षिक नवाचार एवं उपलब्धियां’ पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान अभियान से जुड़ी लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

शिवपुर के कंपोजिट विद्यालय में ‘स्कूल चलो’ अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षारत बच्चों को मिड-डे मील परोसा। उन्होंने अत्यंत श्रद्धा भाव से बच्चों को भोजन कराया तो बच्चों ने भी खिलखिलाकर सीएम के प्रति आभार प्रकट किया। जब मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि रोज स्कूल आना और मेहनत से पढ़ना, तो बच्चों ने भी सिर हिलाकर हामी भरी। बच्चों ने मासूमियत से हाथ जोड़कर सीएम को अपना प्रणाम भी निवेदित किया। बच्चों को भोजन परोसने में सीएम के साथ उनके मंत्री व जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।

मुख्यमंत्री ने नए शैक्षणिक सत्र की पाठ्य पुस्तकों का भी वितरण किया। सीएम योगी के हाथों मंच पर कक्षा-1 के छात्र विकास, छात्रा अंशिका गुप्ता, कक्षा-2 की छात्रा श्रेया सोनकर, कक्षा-3 की छात्रा कजरी, कक्षा-4 की दीपशिखा, कक्षा-5 की रोली सोनकर, कक्षा-6 की श्रेया यादव, कली केसरी, कक्षा-7 की रूचि यादव, कक्षा-8 की साक्षी गुप्ता को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें, किट, उपहार व चॉकलेट मिली। इस दौरान बच्चों की सहज-सरल मुस्कान ने सभी का दिल जीत लिया।

सीएम के हाथों जनपद के पांच निपुण विद्यालयों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्राथमिक विद्यालय नयापुर सेवापुरी के प्रधानाचार्य कपिल देव लाल बहादुर, प्राथमिक विद्यालय शगुनहा बड़ागांव की प्रधानाध्यापिका सुष्मिता भारती, प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर विकास क्षेत्र चिरईगांव के प्रधानाध्यापक शशिकांत सिंह, कंपोजिट विद्यालय भतसार अराजीलाइन की नीतू यादव, कंपोजिट विद्यालय महमूरगंज की प्रीति त्रिवेदी को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

मुख्यमंत्री ने जनपद के पांच निपुण विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए। सीएम ने ये प्रमाण पत्र कक्षा-1 के अभय कुमार पटेल (प्राथमिक विद्यालय, नयापुर सेवापुरी), कक्षा-2 की जाह्नवी (प्राथमिक विद्यालय शगुनहा, विकास क्षेत्र बड़ागांव), कक्षा-1 के श्रेयांश (प्रथामिक विद्यालय, फरीदपुर चिरईगांव), कक्षा-1 की नैन्सी (कंपोजिट विद्यालय भतसार, अराजी लाइन) व कक्षा-2 की सरस्वती (कंपोजिट विद्यालय महमूरगंज) को दिए।

कार्यक्रम की शुरुआत में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि आर्य महिला इंटर कॉलेज लहुराबीर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की मनभावन प्रस्तुति दी।

Releated Posts

कानपुर-लखनऊ 06 लेन एक्सप्रेसवे, पर गाडी आज से भरेगें फराटा

Nayer azam आज लखनऊ में यशस्वी मा० रक्षा मंत्री, भारत सरकार एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से जनप्रिय मा०…

कक्षा 8 पाठ से 12 वी पास तक के युवक युवतियो के लिए वर्धमान कंपनी में रोजगार पाने का अवसर|

LV-Nnewsक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन बस्ती के द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में एकदिवसीय…

डिजिटल ढोल, ज़मीनी सन्नाटा: आंकड़ों की पुलिस या जनता की सुरक्षा?

Sanjay singhसरकार उपलब्धियों का ऐसा चमकदार पुलिंदा पेश कर रही है कि मानो उत्तर प्रदेश में अपराध अब…

एक्सप्रेसवे की चमक, गड्ढों की हकीकत: विकास के पोस्टर और धरातल की दरारें

Sanjay Singhसरकारी दस्तावेज़ पढ़िए तो लगता है कि उत्तर प्रदेश अब केवल एक राज्य नहीं, बल्कि दुनिया का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top