• Home
  • State News
  • वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में छात्रों को आत्मनिर्भर बनाएं शैक्षिक संस्थान- राज्यपाल
Image

वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में छात्रों को आत्मनिर्भर बनाएं शैक्षिक संस्थान- राज्यपाल

विजय कुमार यादव /प्रयागराज। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शनिवार को प्रो. राजेंद्र प्रसाद रज्जू भैया विश्वविद्यालय में नवनिर्मित शैक्षणिक सुविधाओं का लोकार्पण किया। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय का मकसद छात्रों को सिर्फ डिग्रियां बांटना नहीं बल्कि उन्हें योग्य और आत्मनिर्भर बनाना है। कई दिनों से विश्वविद्यालय परिसर के बाहर चल रहे आंदोलन की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि अभिभावकों को विश्वविद्यालय पहुंचकर उन्हें अपने बच्चों की स्थिति का मूल्यांकन करना चाहिए। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहते हुए अपने भविष्य पर ध्यान देना चाहिए।

राज्यपाल ने वर्तमान वैश्विक स्थिति का जिक्र करते हुए आत्मनिर्भर बनने की बात कही। आत्मनिर्भर होना आज की आवश्यकता है। विश्व में दूसरे देशों के बीच हो रहे युद्ध का असर हमारे घर की रसोई तक पड़ रहा है। देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित कर रही है। हमारा व्यापार प्रभावित हो रहा है। ऐसे में हमें अब आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा। कहा कि पीएम मोदी की दूरदर्शी नीति के चलते देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

आनंदी बेन ने कहा कि समस्या शुरू होने से पहले ही समाधान के बारे में सोचना चाहिए। आज भारत इतिहास रचने के उस मोड़ पर खड़ा है जहां हर नीति और निर्णय का प्रयास विश्व को एक नई दिशा देगा। उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रावास  में रहने वाले छात्रों से साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने और नशा से दूर रहने की सलाह दी। कहा कि भोजन  की गुणवत्ता भी ठीक होनी चाहिए। कहा कि विश्वविद्यालय बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करे, ताकि देश आत्मनिर्भर बन सके। 

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top