• Home
  • Breaking News
  • लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्यवाही: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
Image

लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्यवाही: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ ब्यूरों


लखनऊ / आजमगढ़
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज जनपद आजमगढ़ के भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जनपद में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं और जनकल्यणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
विकास कार्यों में शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance)
समीक्षा बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री जी ने कड़े तेवर अपनाते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी विकास कार्य में ठेकेदार या संबंधित अधिकारी की ओर से लापरवाही, वित्तीय अनियमितता या कार्य में देरी की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुँचना चाहिए।
विपक्ष पर तीखा प्रहार
समीक्षा बैठक के पश्चात पत्रकारों से वार्ता करते हुए उप मुख्यमंत्री जी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की जनता अब विकास की राजनीति को चुन चुकी है। विपक्ष के पास न तो कोई नीति है और न ही नियत।
श्री मौर्य ने कहा, “विपक्ष आज पूरी तरह से मुद्दाविहीन हो चुका है। जनता का विश्वास खो देने के कारण वे हताशा में हैं। हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है और जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है।”
श्री मौर्य ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में उत्तर प्रदेश और विशेषकर आजमगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और स्वरोजगार के अवसरों पर बल दिया।
उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि हताशा और निराशा में डूबा विपक्ष भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति का सहारा ले रहा है, जिसे जनता पूरी तरह नकार चुकी है, वे केवल भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सहजानंद राय जी, भाजपा जिलाध्यक्षगण श्री ध्रुव कुमार सिंह जी, श्री विनोद राजभर जी, भाजपा उत्तर प्रदेश की मा. प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम सोनकर जी, मा. जनप्रतिनिधिगण एवं भाजपा के सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

कानपुर-लखनऊ 06 लेन एक्सप्रेसवे, पर गाडी आज से भरेगें फराटा

Nayer azam आज लखनऊ में यशस्वी मा० रक्षा मंत्री, भारत सरकार एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से जनप्रिय मा०…

कक्षा 8 पाठ से 12 वी पास तक के युवक युवतियो के लिए वर्धमान कंपनी में रोजगार पाने का अवसर|

LV-Nnewsक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन बस्ती के द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में एकदिवसीय…

डिजिटल ढोल, ज़मीनी सन्नाटा: आंकड़ों की पुलिस या जनता की सुरक्षा?

Sanjay singhसरकार उपलब्धियों का ऐसा चमकदार पुलिंदा पेश कर रही है कि मानो उत्तर प्रदेश में अपराध अब…

एक्सप्रेसवे की चमक, गड्ढों की हकीकत: विकास के पोस्टर और धरातल की दरारें

Sanjay Singhसरकारी दस्तावेज़ पढ़िए तो लगता है कि उत्तर प्रदेश अब केवल एक राज्य नहीं, बल्कि दुनिया का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top