• Home
  • State News
  • लघु उद्योग भारती लखनऊ की वार्षिक आम सभा की बैठक संपन्न
Image

लघु उद्योग भारती लखनऊ की वार्षिक आम सभा की बैठक संपन्न

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ।लघु उद्योग भारती लखनऊ की वार्षिक आम सभा, अवध संभाग बैठक , यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया कान्क्लेव और पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन आज गोमतीनगर विस्तार स्थित होटल मक्र्योर, शहीद पथ (पलासियो माल के पास) में किया गया। संगठन के इस वृहद कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5.30 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
इस आयोजन में व्यापारिक विमर्श, बैंकिंग समाधान और सांस्कृतिक उल्लास का बेहतरीन संगम देखने को मिला।
सबसे पहले लघु उद्योग भारती लखनऊ की वार्षिक आम सभा की बैठक सम्पन्न हुई वार्षिक आम सभा में आगामी वर्ष (2026-27) की रूपरेखा तय की गई और अवध संभाग की प्रगति पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के तीसरे चरण में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ उद्यमियों की समस्याओं और ऋण प्रक्रिया को सरल बनाने पर विशेष जोर दिया गया।


मुख्य अतिथि के रूप में स्वांत रंजन, अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख, विशिष्ट अतिथि ब्रजेश पाठक , उपमुख्यमंत्री उ0प्र0, मधुसूदन दादू अखिल भारतीय अध्यक्ष लघु उद्योग भारती जैसे दिग्गजों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रविन्द्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष लघु उद्योग भारती ने कहा कि आज का आयोजन न केवल उद्योगों के विकास के लिए एक मंच बना, बल्कि सामाजिक मेलजोल का भी एक सुंदर उदाहरण भी इस कार्यक्रम में प्रस्तुत हुआ।
लघु उद्योग भारती लखनऊ इकाई द्वारा संगठन की बैठक के बाद कार्यक्रम का समापन पारिवारिक होली मिलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और ब्रज की फूलों की होली के साथ हुआ, जिसमें 200 से अधिक उद्यमियों और उनके परिवारों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में रामप्रकाश गुप्ता, अध्यक्ष अवध संभाग, अरूण भाटिया संभाग महामंत्री , लखनऊ इकाई के अध्यक्ष केशव माथुर, राजीव शर्मा महामंत्री, अनुज सहानी कोषाध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Releated Posts

बलिया पुलिस लाइन में आरटीसी प्रशिक्षुओं की परीक्षा:एसपी ओमवीर सिंह

दिनेश कुमार प्रजापति /बलिया पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल में चल रही आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षियों की इनडोर परीक्षा…

बलिया में ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ होने के अवसर पर कार्यक्रम:आईसीडीएस

दिनेश कुमार प्रजापति /उत्तर प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण’ होने के अवसर पर शुक्रवार…

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण उत्तर प्रदेश के डिफेंस सेक्टर में भारी उछाल आया है।

लखनऊ: पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच सैन्य संघर्ष ने वैश्विक रक्षा बाजार का समीकरण…

मंडलायुक्त, डीआईजी, एसएसपी व डीएम का कड़ा निर्देश—नियम तोड़ने पर संस्थाएं होंगी जिम्मेदार

Raj Sexsena /गोरखपुर। जनपद में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों में मिट्टी ढोने वाले डंपरों से लगातार बढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top