• Home
  • State News
  • लखनऊ में ईद की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 2000 से अधि‍क पुल‍िसकर्मी तैनात ; ड्रोन से न‍िगरानी
Image

लखनऊ में ईद की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 2000 से अधि‍क पुल‍िसकर्मी तैनात ; ड्रोन से न‍िगरानी

गोविन्द प्रजापति लखनऊ। ईद की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को महत्वपूर्ण नमाज स्थल टीले वाली मस्जिद, इमामबाड़ा आसिफी मस्जिद, ऐशबाग ईदगाह, संवेदनशील स्थलों पर अर्धसैनिक बल समेत दो हजार से अधिक पुलिस कर्मी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। साथ ही इन स्थानों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इन प्रमुख नमाज स्थलों को जाने वाले मार्गों और आस पास सीसी कैमरे लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी।संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि ईद की नमाज शहर में 94 ईदगाह और 1200 से अधिक मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। इसको लेकर शहर को पांच जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top