• Home
  • Breaking News
  • लखपति दीदी प्रभा यादव की उद्यमिता को राष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान
Image

लखपति दीदी प्रभा यादव की उद्यमिता को राष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान

लखनऊ: राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर भारत मण्डपम, नई दिल्ली में 29 जनवरी, 2026 को आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजय राहटकर को उत्तर प्रदेश की लखपति दीदी श्रीमती प्रभा यादव पर महिला आयोग द्वारा निर्मित एक आकर्षक कैनवस पेंटिंग भेंट की गई।
श्रीमती प्रभा यादव उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी एक सशक्त स्वयं सहायता समूह सदस्य हैं। वह मुरली माता स्वयं सहायता समूह से संबद्ध हैं तथा बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की सक्रिय दुग्ध उत्पादक सदस्य हैं। ग्राम रसोई, जनपद झाँसी की निवासी श्रीमती प्रभा ने अपने परिश्रम, लगन और उद्यमशील सोच के बल पर लखपति दीदी के रूप में उल्लेखनीय पहचान स्थापित की है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 से दिसंबर 2025 तक श्रीमती प्रभा यादव ने बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी को कुल 3475 लीटर दूध की आपूर्ति कर लगभग रू0 2.16 लाख का कारोबार किया है। उनके पास वर्तमान में 7 दुधारू पशु हैं, जो उनकी सतत आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण का आधार हैं।
इस अवसर पर डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि श्रीमती प्रभा यादव जैसी महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और आजीविका सृजन की प्रेरक मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें समाज में सम्मान और पहचान दिलाने का कार्य कर रही है।

Releated Posts

कानपुर-लखनऊ 06 लेन एक्सप्रेसवे, पर गाडी आज से भरेगें फराटा

Nayer azam आज लखनऊ में यशस्वी मा० रक्षा मंत्री, भारत सरकार एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से जनप्रिय मा०…

कक्षा 8 पाठ से 12 वी पास तक के युवक युवतियो के लिए वर्धमान कंपनी में रोजगार पाने का अवसर|

LV-Nnewsक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन बस्ती के द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में एकदिवसीय…

डिजिटल ढोल, ज़मीनी सन्नाटा: आंकड़ों की पुलिस या जनता की सुरक्षा?

Sanjay singhसरकार उपलब्धियों का ऐसा चमकदार पुलिंदा पेश कर रही है कि मानो उत्तर प्रदेश में अपराध अब…

एक्सप्रेसवे की चमक, गड्ढों की हकीकत: विकास के पोस्टर और धरातल की दरारें

Sanjay Singhसरकारी दस्तावेज़ पढ़िए तो लगता है कि उत्तर प्रदेश अब केवल एक राज्य नहीं, बल्कि दुनिया का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top