• Home
  • Breaking News
  • लखनऊ: रूमी गेट चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा सीज
Image

लखनऊ: रूमी गेट चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा सीज

लखनऊ वार्ता – न्यूज/लखनऊ (ज़रगाम रिज़वी): राजधानी के चौक क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक रूमी गेट चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ज़मानत अब्बास के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई से नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले चालकों में हड़कंप मच गया।
दस्तावेजों और फिटनेस की हुई जांच अभियान के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर ज़मानत अब्बास और उनकी टीम ने सड़क पर दौड़ रहे ई-रिक्शा को रोककर उनके कागजातों की गहनता से पड़ताल की। मुख्य रूप से उन ई-रिक्शाओं को निशाने पर लिया गया जो बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र और जरूरी दस्तावेजों के सड़कों पर सवारियां ढो रहे थे।
आधा दर्जन से अधिक ई-रिक्शा सीज
चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और मौके पर कागज़ न दिखा पाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर ज़मानत अब्बास ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले आधा दर्जन से अधिक ई-रिक्शा को मौके पर ही सीज कर दिया गया। बिना रजिस्ट्रेशन और फिटनेस के वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की प्रक्रिया भी अपनाई गई।
अभियान रहेगा जारी ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले और बिना कागजात के ई-रिक्शा चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती और बढ़ेगी।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top