• Home
  • State News
  • लखनऊ: राष्ट्रीय लोक मोर्चा का जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न; उपेंद्र कुशवाहा की नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ों ने ली सदस्यता

लखनऊ: राष्ट्रीय लोक मोर्चा का जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न; उपेंद्र कुशवाहा की नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ों ने ली सदस्यता

लखनऊ वार्ता – न्यूज

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने लखनऊ में जनसंवाद और सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें श्रमिकों, महिलाओं, किसानों, युवाओं और शोषित वंचितों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद उपेन्द्र कुशवाहा जी की विचार धारा एवं नीतियों से प्रेरित होकर भारी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

राष्ट्रीय महासचिव जॉय बनर्जी ने कहा कि पार्टी इन वर्गों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और केंद्र/प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी दी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुमिता बनर्जी ने महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं पर प्रकाश डाला, जबकि प्रदेश अध्यक्ष पटेल अशोक कुमार विश्वास ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई। मौके पर विभिन्न जन समस्याओं का निस्तारण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष ओमकार सिंह, प्रदेश सचिव पंकज कुमार, जिला अध्यक्ष लखनऊ अरविंद सिंह, महानगर अध्यक्ष लखनऊ शादाब अली, रहमान खान, अजय सिंह, अनुभव सिंह, रामनिवास समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top