• Home
  • Breaking News
  • लखनऊ में सात्विक फाइन डाइनिंग का अनूठा अनुभव, पारंपरिक स्वाद के साथ आधुनिक प्रेजेंटेशन ने जीता दिल।
Image

लखनऊ में सात्विक फाइन डाइनिंग का अनूठा अनुभव, पारंपरिक स्वाद के साथ आधुनिक प्रेजेंटेशन ने जीता दिल।

Sanjay Kumar Singh /लखनऊ : IIM रोड स्थितद अवियान” द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित “ नवरात्रि सात्विक उत्सव एवं स्पेशल थाली ” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सात्विक व्यंजनों के साथ आध्यात्मिक माहौल का आनंद लिया। IIM रोड स्थित “द अवियान ” के जनरल मैनेजर आकाश सिंह राठौर ने कहा कि यह आयोजन केवल भोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अनुभव के रूप में उभरा, जिसने अतिथियों को नवरात्रि की वास्तविक भावना से जोड़ा । वहीं, असिस्टेंट फूड एंड बेवरेज (F&B) मैनेजर सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि विशेष सात्विक थाली को अत्यंत सावधानी और शुद्धता के साथ तैयार किया गया, जिसे मेहमानों से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। भक्ति और स्वाद का सफल संगम।प्रसून सिंह, एफ एंड बी मैनेजर (इवेंट्स एवं क्लब ऑपरेशंस) ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर IIM रोड स्थित द अवियान होटल में विशेष सात्विक थाली तैयार की गई है। यह थाली बायोटिक और सात्विक कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जिसमें कुट्टू की घुघरी, गल्फ फ्रूट्स, लस्सी सहित कई विशेष व्यंजन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल थाली का उद्देश्य मेहमानों को पारंपरिक स्वाद के साथ एक प्रीमियम और यादगार अनुभव देना है। शेफ विजय, सू-शेफ ने बताया कि नवरात्रि के इस विशेष अवसर पर मेहमानों के लिए खास सात्विक व्यंजनों की श्रृंखला तैयार की गई है, जिसमें स्पेशल डिश के रूप में अंगूरी रसमलाई और साबूदाना की टिक्की को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। इसके साथ ही कुल 9 प्रकार के सात्विक व्यंजन परोसे जा रहे हैं, जिनमें अंगूरी रसमलाई , साबूदाना की टिक्की ,कुट्टू की पूड़ी, पनीर नया विन, जीरा आलू, कट फ्रूट्स, स्वीट लस्सी, दूध की बर्फी और साबूदाना की खिचड़ी जैसे स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प शामिल हैं, जो व्रत के नियमों के अनुरूप शुद्ध और पौष्टीक है
इस आयोजन में प्रस्तुत की गई नवरात्रि स्पेशल सात्विक थाली खास आकर्षण का केंद्र रही। पारंपरिक व्यंजनों, शुद्ध सामग्री और भारतीय संस्कृति की झलक ने अतिथियों को विशेष रूप से प्रभावित किया।
Ministry of Cuisine (MOC) द्वारा क्यूरेट किए गए इस आयोजन में मेहमानों को शांतिपूर्ण वातावरण, उत्कृष्ट आतिथ्य और नवरात्रि की दिव्य भावना का अनुभव कराया गया। आयोजन का हर पहलू सुव्यवस्थित और आकर्षक रहा।
यह आयोजन आस्था, परंपरा और परिष्कृत स्वाद का एक सुंदर उदाहरण बनकर उभरा, जहाँ हर अतिथि को एक विशेष आध्यात्मिक और पाक अनुभव प्राप्त हुआ। उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे यादगार बताया।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top