• Home
  • Breaking News
  • लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ के बाद शराब कारोबारी से डकैती करने वाले 8 शातिर बदमाश गिरफ्तार,
Image

लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ के बाद शराब कारोबारी से डकैती करने वाले 8 शातिर बदमाश गिरफ्तार,

लखनऊ वार्ता – न्यूज/लखनऊ। क्राइम टीम और मदेयगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शराब व्यवसायी से डकैती करने वाले गिरोह का सफल अनावरण करते हुए कुल 8 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्त पकड़े गए, जिनमें से एक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने डकैती से संबंधित 4,99,493 रुपये की नकदी, अवैध असलहे, चाकू, लोहे की रॉड तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
घटना 25 मार्च 2026 की रात की है, जब काकोरी क्षेत्र निवासी हर्ष जायसवाल नामक व्यक्ति ने अज्ञात बदमाशों द्वारा उसकी मोटरसाइकिल रोककर चाकू से हमला करने और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार होने की सूचना दी थी। इस मामले में मदेयगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए छह पुलिस टीमों का गठन किया गया था।31 मार्च 2026 को मदेयगंज पुलिस बंधा रोड रघुवंशी ढाल के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया और पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आलोक तिवारी उर्फ मुस्कान के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे और उसके साथी सुजीत सिंह उर्फ मगन को मौके पर गिरफ्तार कर लिया तथा घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से शराब कारोबारी के कलेक्शन एजेंट से चाकू और तमंचे की नोक पर डकैती करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर काशीराम कॉलोनी, दुबग्गा स्थित एक फ्लैट पर दबिश देकर छह अन्य अभियुक्तों—निर्भय तिवारी उर्फ नितिन तिवारी, भूपेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार उर्फ राज पाण्डेय, मिलन द्विवेदी, कन्हैया दीक्षित उर्फ कृष्णा दीक्षित तथा आदर्श तिवारी—को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने मौके से 4,80,863 रुपये नकद, घटना से संबंधित रसीदें, खून से सने कपड़े, दो चाकू, एक लोहे की रॉड, एक देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह ने लूट की रकम का आपस में बंटवारा भी किया था और कुछ धनराशि अलग रखकर धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनाई थी।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही गिरोह के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों से जुटाई जा रही है।

Releated Posts

कानपुर-लखनऊ 06 लेन एक्सप्रेसवे, पर गाडी आज से भरेगें फराटा

Nayer azam आज लखनऊ में यशस्वी मा० रक्षा मंत्री, भारत सरकार एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से जनप्रिय मा०…

कक्षा 8 पाठ से 12 वी पास तक के युवक युवतियो के लिए वर्धमान कंपनी में रोजगार पाने का अवसर|

LV-Nnewsक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन बस्ती के द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में एकदिवसीय…

डिजिटल ढोल, ज़मीनी सन्नाटा: आंकड़ों की पुलिस या जनता की सुरक्षा?

Sanjay singhसरकार उपलब्धियों का ऐसा चमकदार पुलिंदा पेश कर रही है कि मानो उत्तर प्रदेश में अपराध अब…

एक्सप्रेसवे की चमक, गड्ढों की हकीकत: विकास के पोस्टर और धरातल की दरारें

Sanjay Singhसरकारी दस्तावेज़ पढ़िए तो लगता है कि उत्तर प्रदेश अब केवल एक राज्य नहीं, बल्कि दुनिया का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top