• Home
  • Breaking News
  • लखनऊ नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टर लापता:गुडंबा थाने में लिखित शिकायत,
Image

लखनऊ नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टर लापता:गुडंबा थाने में लिखित शिकायत,

लखनऊ में नगर निगम हाउस टैक्स कलेक्शन का लक्ष्य पूरा करने के लिए टैक्स इंस्पेक्टरों पर लगातार दबाव बना हुआ है। इस बीच नगर निगम जोन-6 में तैनात एक टैक्स इंस्पेक्टर संदिग्ध हालात में ड्यूटी के दौरान लापता हो गए। उनका नाम आशीष कुशवाहा है। बीते 60 घंटे से उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है।

उनकी तलाश के लिए घरवालों ने भी जोन कार्यालय से संपर्क किया, लेकिन जानकारी न मिल पाने पर गुडंबा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी है। टैक्स इंस्पेक्टर बीते आठ महीने से जोन-6 यानी नगर निगम के ठाकुरगंज स्थित जोनल कार्यालय में तैनात हैं। अंतिम बार जोनल अफसर से उसकी बातचीत 10 फरवरी को हुई थी।

काम के दबाव का आरोप गलत

परिवारवालों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दी है। वहीं, जोनल अफसर अमरजीत यादव का कहना है कि अपने टैक्स इंस्पेक्टर को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। उनके परिवारवालों से लगातार विभाग संपर्क में है। हाउस टैक्स कलेक्शन के लक्ष्य के दबाव का आरोप गलत है। टैक्स इंस्पेक्टर अपना काम सुचारु रूप से कर रहे थे।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top