• Home
  • State News
  • लखनऊ के प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. पी. सी. गुप्ता को भारतीय डिज़ाइन पेटेंट प्राप्त
Image

लखनऊ के प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. पी. सी. गुप्ता को भारतीय डिज़ाइन पेटेंट प्राप्त

लखनऊ वार्ता न्यूज

 लखनऊ स्थित प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं विभागाध्यक्ष (अर्थशास्त्र) महाकौशल विश्वविद्यालय, जबलपुर, मध्य प्रदेश डॉ. पी. सी. गुप्ता को “AI-Based Device for Business Strategy Planning and Risk Forecasting” शीर्षक से विकसित नवाचार हेतु भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा डिज़ाइन पंजीकरण प्रमाणपत्र (Indian Design Patent) प्रदान किया गया है। यह पंजीकरण डिज़ाइन अधिनियम, 2000 एवं डिज़ाइन नियम, 2001 के अंतर्गत प्रदान किया गया है | यह अभिनव डिज़ाइन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित उपकरण से संबंधित है, जो व्यवसायिक रणनीति निर्माण (Business Strategy Planning) एवं जोखिम पूर्वानुमान (Risk Forecasting) में सहायक है। यह उपकरण आधुनिक आर्थिक विश्लेषण, डेटा आधारित निर्णय-निर्माण तथा संस्थागत प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस उपलब्धि में डॉ. पी. सी. गुप्ता के साथ अन्य सह-आविष्कारकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इनमें डॉ. महेन्द्र कुमार नामदेव, डॉ. मुस्ताक आलम, पूजा उपाध्याय, डॉ. किरण सचदेवा, डॉ. श्वेता सिंह, सुमोना घोष, विशाल मिश्रा, अवधेश यादव एवं अपराजिता श्रीवास्तव शामिल हैं। डॉ. पी. सी. गुप्ता, जो कि लखनऊ के एक सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं अर्थशास्त्री हैं, एवं डॉ. मनमोहन सिंह पूर्व प्रधानमंत्री एवं वरिष्ठ अर्थशात्री द्वारा भी अपनी अर्थशास्त्र पर पुस्तकों हेतु सराहना पत्र एवं मार्गदर्शन पा चुके है ने इस उपलब्धि को शिक्षण, अनुसंधान एवं नवाचार के समन्वय का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह डिज़ाइन भविष्य में उद्योग, शिक्षा एवं नीति-निर्माण के क्षेत्र में रणनीतिक निर्णय लेने की प्रक्रिया को अधिक वैज्ञानिक एवं प्रभावी बनाएगा। शैक्षणिक एवं बौद्धिक जगत में इस उपलब्धि को अत्यंत गौरवपूर्ण माना जा रहा है। यह न केवल संस्थान बल्कि लखनऊ शहर एवं प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top