• Home
  • State News
  • लखनऊ: अकबरी गेट के पास ‘मौत’ को दावत दे रहा खुला ट्रांसफार्मर,
Image

लखनऊ: अकबरी गेट के पास ‘मौत’ को दावत दे रहा खुला ट्रांसफार्मर,

लखनऊ वार्ता – न्यूज
​लखनऊ। राजधानी के चौक क्षेत्र अंतर्गत अकबरी गेट इलाके में बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ एरा हॉस्पिटल के पास और ‘दी कलर’ (The Culture )कपड़े की दुकान के ठीक सामने लगा एक बिजली का ट्रांसफार्मर पूरी तरह से खुला पड़ा है, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
​भीड़भाड़ वाला इलाका, बड़ा खतरा
​बता दें कि यह स्थान काफी व्यस्त रहने वाले ‘आखा चौराहे’ के पास स्थित है। बगल में एरा हॉस्पिटल होने के कारण यहाँ मरीजों और उनके तीमारदारों का चौबीसों घंटे आना-जाना लगा रहता है। ट्रांसफार्मर का बॉक्स और तार खुले होने के कारण राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों पर हर वक्त जान-माल का खतरा मंडरा रहा है।
​शिकायतों के बाद भी विभाग ‘कुंभकर्णी’ नींद में
​स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारियों और पदाधिकारियों को कई बार सूचित किया जा चुका है। इतना ही नहीं, शासन के आला अधिकारियों से भी इस संबंध में शिकायत की गई है, लेकिन अब तक ज़मीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ​”सड़क किनारे खुला यह ट्रांसफार्मर बच्चों और राहगीरों के लिए मौत का जाल बना हुआ है। बिजली विभाग के अधिकारी शायद किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहे हैं।” – स्थानीय निवासी
​प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग ​अकबरी गेट जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की लापरवाही शासन के ‘सुरक्षा दावों’ पर सवाल खड़े करती है। क्षेत्र की जनता ने लखनऊ प्रशासन और ऊर्जा विभाग से मांग की है कि किसी अनहोनी से पहले इस ट्रांसफार्मर को तुरंत दुरुस्त किया जाए और इसे सुरक्षित कवर से ढका जाए।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top