• Home
  • Breaking News
  • रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ के 89वें अध्यक्ष के रूप में स्तुति मित्तल ने संभाली कमान
Image

रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ के 89वें अध्यक्ष के रूप में स्तुति मित्तल ने संभाली कमान

LV-News

लखनऊ। रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ के 89वें अध्यक्ष के रूप में रोटेरियन स्तुति मित्तल ने को पदभार ग्रहण किया। होटल मर्क्योर में आयोजित भव्य स्थापना समारोह में कर्णिका शजवानी ने सचिव पद की शपथ ली, जबकि नई कार्यकारिणी का भी औपचारिक गठन किया गया। समारोह क्लब के नए सत्र की शुरुआत के साथ-साथ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक क्लब विजिट (ओसीवी) का भी साक्षी बना।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी रहीं, जबकि फर्स्ट जेंटलमैन एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सतपाल गुलाटी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स, डीजीआरएच, असिस्टेंट गवर्नर्स तथा विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्षों और सचिवों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भेंटकर स्वागत किया गया।शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष स्तुति मित्तल ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ समाज सेवा की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा। उन्होंने कहा कि क्लब सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाने के लिए नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।सचिव कर्णिका शजवानी ने नई कार्यकारिणी का परिचय कराते हुए आगामी सत्र की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्षभर शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, वृद्धाश्रमों की सहायता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक सेवा प्रकल्प संचालित किए जाएंगे। इस अवसर पर क्लब द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों और जनहित परियोजनाओं का भी उल्लेख किया गया।समारोह का संचालन संगीता मारवाहा ने प्रभावी ढंग से किया। इस दौरान क्लब की वार्षिक पत्रिका ‘चक्र’ (Chakra) का विमोचन भी किया गया। क्लब की संपादक संगीता मित्तल के संयोजन में मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने पत्रिका का लोकार्पण किया।समारोह में उपस्थित रोटरी परिवार के सदस्यों ने नई टीम का जोरदार स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top