• Home
  • Breaking News
  • रेयाव महिला महाविद्यालय में 13वां वार्षिक उत्सव आयोजित:छात्राओं ने सांस्कृतिक, स्वागत गीत के साथ प्रस्तुति दी
Image

रेयाव महिला महाविद्यालय में 13वां वार्षिक उत्सव आयोजित:छात्राओं ने सांस्कृतिक, स्वागत गीत के साथ प्रस्तुति दी

मऊ बड़राव ब्लॉक के रेयाव स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परमहंस मिश्र वंशराजी देवी महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को 13वां वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक चला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत विनोवा भावे इंटर कॉलेज, सिपाह के पूर्व प्रधानाचार्य हरिकेश्वर राय रहे। अध्यक्षता रितेश राय ने की। इस अवसर पर प्रबंधक पूजा मिश्रा और बड़राव ब्लॉक प्रमुख आद्या शंकर मिश्र भी उपस्थित थे।

मुख्य वक्ता हरिकेश्वर राय ने अपने संबोधन में महाविद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में आद्या शंकर मिश्र के योगदान की भी चर्चा की। राय ने छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

उत्सव का शुभारंभ रागिनी वर्मा और उनकी साथियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद दिशा मिश्रा और उनकी टीम ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में सलोनी और उनकी साथियों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त, सपना, सुनिधि, निगम, अमृता, सुष्मिता, अनुष्का, आराधना, राजनंदिनी, शिखा, खुशबू और प्रिया ने ‘राम-शबरी मिलन’ की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में छात्राओं की प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास देखने को मिला। अंत में प्रियेश शंकर मिश्र ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके साथ ही वार्षिक उत्सव का समापन हुआ।

Releated Posts

रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर दयाल बाग में श्रद्धांजलि सभा, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

NAYER AZAM लखनऊ। राजधानी लखनऊ के दयाल बाग में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के…

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top