• Home
  • State News
  • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन प्रबंधक के स्थानातंरण पर किया प्रर्दशन
Image

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन प्रबंधक के स्थानातंरण पर किया प्रर्दशन

 अरविन्द कुमार पटेल
जौनपुर  । खुटहन ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन   के तहत कार्यरत समूह सखी, बैंक सखी और वी.सी. सखी समेत अन्य कैडर की महिलाओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।उन्होंने अपने ब्लॉक मिशन प्रबंधक   ऋषि कृष्ण मिश्र के अचानक हुए स्थानांतरण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी से इसे रोकने की अपील की।  सखियों का कहना है कि ऋषि कृष्ण मिश्र उनके लिए एक अभिभावक की तरह थे। उनके मार्गदर्शन में समूह की महिलाओं की आजीविका के लिए कई सफल प्रयास किए गए। सखियों ने उनके नेतृत्व में नए आजीविका कार्यों में पूंजी भी लगाई है।महिलाओं ने इस स्थानांतरण को धोखा बताया है। उन्होंने इच्छा व्यक्त की है कि मिश्र को खुटहन में ही रहने दिया जाए, ताकि वे उनके सानिध्य में आजीविका के नए कार्यों को आगे बढ़ा सकें।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top