• Home
  • State News
  • रस्तोगी स्वास्थ्य केन्द्र में 57 लोगों ने किया रक्तदान -अब हर तिमाही लगेगा रक्तदान शिविर,
Image

रस्तोगी स्वास्थ्य केन्द्र में 57 लोगों ने किया रक्तदान -अब हर तिमाही लगेगा रक्तदान शिविर,

लखनऊ। खालाबाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य केन्द्र पर लखनऊ हरिश्चन्द्र वंशीय समाज की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, इसमें कुल 57 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान कराने के लिए केजीएमयू की टीम पहुंची, कुल 75 लोगों ने पंजीकरण कराया था लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते 18 लोग अनफिट हो गये। समाज के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी ने बताया कि पहली बार आयोजित यह रक्तदान शिविर आशा से बढ़कर सफल साबित हुआ है। अब हर तिमाही रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। डोनर कार्ड से जरूरतमंदों की मदद की जाएगी।
शिविर का उद्घाटन केजीएमयू के रेस्पिरेटिरी विभागाध्यक्ष डा. सूर्याकांत एवं अखिल भारतीय हरिश्चन्द्र वंशीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रस्तोगी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस अवसर पर डा. सूर्याकांत ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। रक्तदान करने वाले व्यक्ति को किसी प्रकार की हानि या कमजोरी नहीं आती है, इसकी प्रतिपूर्ति एक सप्ताह में हो जाती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रस्तोगी ने कहा कि लखनऊ हरिश्चन्द्र वंशीय समाज ने अनेक उल्लेखनीय कार्य कर पदचिह्न बनाए हैं। अब इसी क्रम में रक्तदान जैसे कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। समाज हित में सबसे बड़े पुण्य का कार्य है। समाज के हर वर्ग के लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान में खासतौर पर डॉक्टर मनोज रस्तोगी (65 वर्ष) ने 85 वीं बार रक्तदान करके लोगों ने लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। शिविर के संचालन में उपाध्यक्ष ब्रजेश रस्तोगी, महामंत्री प्रदीप रस्तोगी, हरिश्चन्द्र दर्पण समिति के अध्यक्ष गिरीश रस्तोगी, स्टार्टअप समिति के अध्यक्ष सुधांशु, मंत्री आशुतोष, सुहासिनी की उपाध्यक्ष सीमा रस्तोगी ने सहयोग किया।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top