• Home
  • State News
  • युवाओं को सुरक्षा व नेतृत्व के लिए तैयार करेगा फायरिंग रेंज: ब्रिगेडियर
Image

युवाओं को सुरक्षा व नेतृत्व के लिए तैयार करेगा फायरिंग रेंज: ब्रिगेडियर

गोविन्द प्रजापति
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी क्रीडा परिसर में स्थित फायरिंग रेंज का उद्घाटन किया गया। कुलपति कर्नल डा बिजेंद्र सिंह, वित्त नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव व एनसीसी प्रयागराज के ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर यू. एस. कांदिल ने नारियल फोड़कर किया। एनसीसी के कैडेटों ने ब्रिगेडियर व कर्नल डा. बिजेंद्र सिंह को गार्ड ऑफ आनर दिया। अधिकारियों की निगरानी में एनसीसी कैडेटों ने फायरिंग का प्रशिक्षण लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। ब्रिगेडियर यू.एस कांदिल ने कहा कि यह फायरिंग रेंज युवाओं को सुरक्षा और नेतृत्व के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। फायरिंग रेंज में आधुनिक सुविधाएं और उपकरण हैं, जो युवाओं को फायरिंग और सुरक्षा कौशल में प्रशिक्षित करने में मदद करेंगे। कुलपति कर्नल डा. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि यह फायरिंग रेंज एनसीसी के उद्देश्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। फायरिंग रेंज में युवाओं को टीम वर्क और नेतृत्व कौशल में प्रशिक्षित किया जाएगा जिससे वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक साथ काम कर सकें। वर्तमान समय में कृषि विवि में एऩसीसी की फुल बटालियन है जो प्रशिक्षण ले रहे हैं। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. डी. नियोगी के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विवि के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डा. नवीन कुमार सिंह, कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सूद, सूबेदार मेजर बहादुर सिंह, आर्मी के एनसीसी अधिकारी विवि के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक व कैडेट मौजूद रहे।

Releated Posts

अत्याचार और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई, 27 जुलाई को जंतर-मंतर घेरेगा कांग्रेस का संयुक्त मोर्चा

Nayer Azam आदरणीय राष्ट्रीय चेयरमैन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग एवं राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी,…

साहिबाबाद में भाजपा शक्ति का प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा ने किया प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का भव्य स्वागत

LV-Varta उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में साहिबाबाद में…

दिव्यांगजनों के समावेशी विकास, अधिकारों की रक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागीय एजेंडों पर चर्चा हुई

Nayer Azamलखनऊ: दिनांक: 21 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (स्वतंत्र प्रभार) मा0 श्री नरेन्द्र…

योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

Nayer Azam लखनऊ: 21 जुलाई, 2026 योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top