• Home
  • Breaking News
  • मोहनलालगंज में नाबालिग के अपहरण प्रकरण का खुलासा, नामित अभियुक्त गिरफ्तार
Image

मोहनलालगंज में नाबालिग के अपहरण प्रकरण का खुलासा, नामित अभियुक्त गिरफ्तार

रवि प्रजापति

लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने पीड़िता की सकुशल बरामदगी के साथ-साथ मुख्य आरोपी को भी हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 फरवरी 2026 को शिकायतकर्ता ने थाना मोहनलालगंज में सूचना दी कि उनकी लगभग 17 वर्षीय पुत्री 17 फरवरी 2026 की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच घरेलू सामान लेने के लिए दुकान गई थी। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे जीत बहादुर पुत्र नन्हू लोधी तथा दिलीप पुत्र जामवंत लोधी ने उसे जबरन वाहन में बैठाकर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए मु0अ0स0 70/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया और तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर तलाश अभियान शुरू किया।पुलिस टीम ने विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश दी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। लगातार प्रयासों के बाद 24 फरवरी 2026 को पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया। पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के संकलन से यह तथ्य सामने आया कि मुख्य अभियुक्त जीत बहादुर द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया था। इस आधार पर मुकदमे में धारा 87 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए।तलाश के दौरान 25 फरवरी 2026 को नामित अभियुक्त जीत बहादुर पुत्र नन्हू, निवासी ग्राम अहमदखेड़ा, थाना मोहनलालगंज, जनपद लखनऊ, उम्र लगभग 24 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। दूसरे नामित आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के खुलासे से क्षेत्र में फैली चिंता कम हुई है और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों से संबंधित मामलों में सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top