• Home
  • Breaking News
  • मोतियाबिंद के मरीजों को आपरेशन के बाद घर भेजा
Image

मोतियाबिंद के मरीजों को आपरेशन के बाद घर भेजा

अरविन्द कुमार पटेल
 जौनपु। लायन्स क्लब द्वारा मंगलवार को मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए रोगियों को चिन्हित कर वाराणसी भेजे गए थे। जिनका आर जे शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी की नेत्र विशेषज्ञ चिकत्सीय टीम द्वारा उन मरीजों का आधुनिक तकनीक से   ऑपरेशन लेंस प्रत्यारोपण  किया गया। उन्हें दवाइयां एवं चश्मे प्रदान किए गए एवं चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श देकर उन्हें डिस्चार्ज किया गया, और  बृहस्पतिवार को शिविर स्थल   कुत्तुपुर तिराहा पर छोड़ा गया, जहाँ पर   क्लब जौनपुर के अध्यक्ष   राजेश राज गुप्ता और परिवार के लोग अपने मरीजों को घर ले गये।   इस अवसर पर पिछले माह में आपरेशन हुए मरीजों की दृष्टि जांच कर उचित परामर्श दिया गया। मरीजों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अब वे पहले की तरह स्पष्ट देख पा रहे हैं।   डा संदीप मौर्य ने बताया कि इस स्थान पर हर माह के दूसरे मंगलवार को निःशुल्क नेत्र शिविर लगता है, अगला नेत्र जाँच मोतियाबिंद आपरेशन शिविर 14 अप्रैल को समय प्रातः 10 से 2 बजे तक आयोजित होगा।  सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, डा चन्द्रकला मौर्य, सचिव योगेश साहू,  संदीप सिंह, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top