• Home
  • Sports
  • मेजबान टीम ने रचा इतिहास: फाइनल में बनाए रिकॉर्ड 255 रन, न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर पहली बार जीता खिताब
Image

मेजबान टीम ने रचा इतिहास: फाइनल में बनाए रिकॉर्ड 255 रन, न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर पहली बार जीता खिताब

Govind kumar

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। अहमदाबाद में टॉस हारकर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई।भारत की जीत के साथ तीन बड़े रिकॉर्ड्स बने हैं। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप फाइनल में हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। भारत के लिए यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी जीत है, तो न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी हार। मैच का स्कोरबोर्ड

बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच, सैमसन प्लेयर ऑफ द सीरीज फाइनल मुकाबले में 15 रन देकर 4 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं, 5 मैच में 3 फिफ्टी के सहारे 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया।

सूर्यकुमार बोले- अहमदाबाद में ट्रॉफी जीतना खास अहसास भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा- ‘यह पल समझने में थोड़ा समय लगेगा। बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि यह लंबा सफर रहा है। 2024 के बाद BCCI और उस समय के सचिव जय शाह ने मुझ पर भरोसा जताया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रॉफी जीतना खास एहसास है।’

मिचेल सैंटनर बोले- भारत ने घर में बेहतर खेला न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर- ‘हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है कि टीम यहां तक पहुंची। पूरे टूर्नामेंट में कई चुनौतियां आईं, लेकिन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। सुपर-8 और सेमीफाइनल में हमने अच्छा खेल दिखाया, मगर फाइनल में भारत ने बेहतर खेला। घरेलू मैदान पर खिताब जीतने का दबाव होता है, इसलिए भारत और सूर्यकुमार यादव की टीम को इसका श्रेय जाता है।’

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन।

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज

क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…

Releated Posts

इलाहाबाद पब्लिक स्कूल को मिली जीत

विजय कुमार यादव/ प्रयागराज। इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने किड्स प्रयागराज क्लब को 13 रन से हराकर पांचवीं केएस…

वैभव सूर्यवंशी का ‘सूर्या’ अवतार: 15 गेंदों में अर्धशतक ठोक ढहाया चेन्नई का किला!”

लखनऊ वार्ता – न्यूज IPL के 19वें सीजन में एमएस धोनी के बिना उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने…

चौधरी नौनिहाल और जैदी इंडोर क्लब को मिली जीत

विजय कुमार यादव प्रयागराज। चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब और जैदी इंडोर क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर 17वीं न्याज…

कक्षा 1 से ‘खेल शिक्षा’ हो अनिवार्य: अमर पाल मौर्य की बड़ी मांग

विजय कुमार यादव प्रयागराज। राज्य सभा सांसद अमर पाल मौर्य ने सभापति के समक्ष कक्षा एक से खेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top