• Home
  • State News
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन दिनांक 24 मार्च 2026 को।
Image

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन दिनांक 24 मार्च 2026 को।

NIT -NEWS / संत कबीर नगर 23 मार्च, 2026 जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत दिनांक 24 मार्च को पूर्वाह्न 10:00 बजे से ओम रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन सियरा सांथा, धनघटा रोड, संत कबीर नगर के परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह के आयोजन में जनपद के सभी 09 विकासखंडों के आवेदकों/जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह के आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा सुरक्षा, शांति व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, विवाह मंडप, वीआईपी के स्वागत सत्कार, जलपान की व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं एंबुलेंस की व्यवस्था, अग्निशमन की व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, वीडियोग्राफी सहित सामूहिक विवाह को सकुशल संपन्न कराने हेतु समस्त आवश्यक तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को प्रभारी नामित करते हुए दिशा-निर्देश दिया गया है।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top