• Home
  • State News
  • मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार
Image

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार

नवीन प्रजापति आजमगढ़ 24 मार्च वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुबारकपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 23.03.2026 को उ0नि0 मुरारी मिश्रा चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर मय हमराह का0 सत्यम सिंह व का0 छोटेलाल गोड़ द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध असलहे के साथ बम्हौर अंडरपास के नीचे बैठा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई और मुखबिर की निशानदेही पर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम फरमान पुत्र असरार निवासी हैदराबाद थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। अभियुक्त को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत समय करीब 23:41 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। इस संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 110/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में कई अभियोग पंजीकृत हैं, जिनमें चोरी, आबकारी एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मुरारी मिश्रा मय हमराह पुलिस बल शामिल रहे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top