• Home
  • State News
  • मिर्जापुर में सड़क हादसे में महिला की मौत:खेत से लौट रही थी; रोड पार करते हुए हादसा
Image

मिर्जापुर में सड़क हादसे में महिला की मौत:खेत से लौट रही थी; रोड पार करते हुए हादसा

Surendra Prajapati

मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। तुलापुर गांव की रहने वाली दुखना देवी (पत्नी स्वर्गीय भगवानदास) खेत से घर लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें टक्कर मार दी।यह घटना तुलापुर गांव के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुखना देवी सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही कछवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।क्षेत्राधिकारी मुनेंद्र पाल ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चालक की तलाश जारी है। मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Releated Posts

बनारस की तर्ज पर मऊ में शुरू हुई तमसा आरती, 150 फीट शिव प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

Dinesh prajapati मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव घाट अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी…

जेंडर सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। Institute of Women and Gender Studies द्वारा कुलपति Prof. Saini के कुशल नेतृत्व में “K(NO)W BIAS: A…

महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं — उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

LV-News लखनऊ। जनपद बलिया में तैनात खण्ड विकास अधिकारी श्री श्रवण प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध गंभीर आरोपों के…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में भाजपा ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के समापन समारोह को किया संबोधित

LV-News प्रयागराज, 16 मई 2026 आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुनापार द्वारा अरैल, प्रयागराज में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top