• Home
  • State News
  • महिला रेल कर्मचारियों हेतु एक दिवसीय भ्रमण शिविर का सफल आयोजन
Image

महिला रेल कर्मचारियों हेतु एक दिवसीय भ्रमण शिविर का सफल आयोजन

लखनऊ वार्ता – न्यूज/ लखनऊ, 08 अप्रैल 2026ः पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राहुल यादव के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज ‘कर्मचारी कल्याण निधि’ के अंतर्गत धार्मिक नगरी अयोध्याधाम में दर्शन हेतु एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन किया गया। इस भ्रमण शिविर में गोरखपुर परिक्षेत्र में यांत्रिक/कैरेज एंड वैगन, वाणिज्य, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा विद्युत (लोको शेड) विभागों में कार्यरत 51 महिला रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने मण्डल के रामघाट हाल्ट रेलवे स्टेशन का अवलोकन किया तथा अयोध्याधाम के प्रमुख धार्मिक स्थलों राम मंदिर एवं हनुमानगढ़ी मन्दिर के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियांे को स्मृति चिन्ह् व उपहार प्रदान किया गया।
इस भ्रमण शिविर का उद्देश्य महिला कर्मचारियों को दैनिक कार्यों की व्यस्तता से अलग एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करना था।यात्रा के दौरान महिला कर्मचारियों के लिए आवश्यक सुविधाओं एवं सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए। मंडल प्रशासन द्वारा मुख्य हित निरीक्षक श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव एवं श्री संजय द्विवेदी की उपस्थिति में पूरे कार्यक्रम की सुव्यवस्थित योजना बनाकर उसे सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया।

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top