• Home
  • State News
  • मधुबन के हिमांशु वर्मा BARC में वैज्ञानिक अधिकारी चयनित:टैगोर पब्लिक स्कूल ने किया सम्मानित, साझा किए अनुभव
Image

मधुबन के हिमांशु वर्मा BARC में वैज्ञानिक अधिकारी चयनित:टैगोर पब्लिक स्कूल ने किया सम्मानित, साझा किए अनुभव

दिनेश प्रजापति

मधुबन नगर पंचायत के वार्ड-13 निवासी हिमांशु वर्मा का चयन मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में वैज्ञानिक अधिकारी (ग्रुप ‘ए’ राजपत्रित अधिकारी) के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे तहसील क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शनिवार को उनकी प्रारंभिक शिक्षा के संस्थान टैगोर पब्लिक स्कूल, मधुबन में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान हिमांशु वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प सबसे जरूरी हैं। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और ईमानदारी से प्रयास करने की सलाह दी। उनका कहना था कि कठिन परिश्रम के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।विद्यालय के प्रबंधक विनय सिंह ने बताया कि हिमांशु ने नर्सरी से कक्षा 8 तक की शिक्षा टैगोर पब्लिक स्कूल, मधुबन से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सनबीम स्कूल, वाराणसी से हाईस्कूल तथा नालंदा अकादमी, कोटा से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। आगे चलकर उन्होंने आईईटी कॉलेज, लखनऊ से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। उन्होंने कहा कि हिमांशु शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उनकी सफलता विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशिका मिक्की सिंह, प्रधानाचार्य दया शंकर शर्मा सहित शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने हिमांशु वर्मा को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षक शादाब अहमद, अंकिता मिश्रा, आकांक्षा राय, शिवानंद, प्रभाकर, राजेश, सारेहा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top