• Home
  • State News
  • मऊ में नए सीडीओ ने संभाला कार्यभार:शासन की योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन और आमजन को लाभ पहुंचाना
Image

मऊ में नए सीडीओ ने संभाला कार्यभार:शासन की योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन और आमजन को लाभ पहुंचाना

मऊ प्रभारी दिनेश प्रजापति

मऊ में नए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विवेक कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि शासन की योजनाओं को समयबद्ध रूप से क्रियान्वित करना और आमजन तक विकास कार्यों का लाभ पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

वर्ष 2021 बैच के आईएएस अधिकारी श्रीवास्तव इससे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में उपसचिव के पद पर कार्यरत थे। विवेक कुमार श्रीवास्तव ने गोरखपुर में सिटी मजिस्ट्रेट, कानपुर में अपर जिलाधिकारी और बलिया में मुख्य राजस्व अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।

बताते चले कि बीते दिनों मऊ जिले के मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर का ट्रांसफर हो गया तो उनके स्थान पर मऊ जिले में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने आज पदभार ग्रहण किया।

Releated Posts

लेखपाल की हत्या में बाप-बेटे सहित चार को दोहरा आजीवन कारावास, गोली मारकर ली गई थी जान

दिनेश प्रजापति प्रभारी मऊ मऊ जिले में वर्ष 2019 में लेखपाल की हत्या करने के मामले में कोर्ट…

गोरखपुर को मिली विकास की सौगात, सीएम योगी ने किया सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण

गोविन्द प्रजापति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल का पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर गुरुवार को जनता को समर्पित कर दिया।…

अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और अदम्य साहस की अमर गाथा है – केशव प्रसाद मौर्य

गोविन्द प्रजापति लखनऊ, 23 जुलाई उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी…

अत्याचार और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई, 27 जुलाई को जंतर-मंतर घेरेगा कांग्रेस का संयुक्त मोर्चा

Nayer Azam आदरणीय राष्ट्रीय चेयरमैन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग एवं राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top