• Home
  • State News
  • मऊ में तमसा नदी पर पीपा पुल का होगा निर्माण:60 लाख की लागत
Image

मऊ में तमसा नदी पर पीपा पुल का होगा निर्माण:60 लाख की लागत

दिनेश प्रजापति

मऊ में तमसा नदी पर 60 लाख रुपये की लागत से पीपा पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इस पुल से नदी के उस पार बसे नगरीय क्षेत्र की लगभग 30 हजार आबादी को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। अब तक यह क्षेत्र आवागमन सुविधा के अभाव में विकास से वंचित था।यह पुल हनुमान घाट के पास बनाया जा रहा है, जिससे लोगों को सीधा संपर्क लाभ मिलेगा। पहले लोग नाव के सहारे नदी पार करते थे, जिसमें हमेशा जोखिम बना रहता था। पुल निर्माण से लगभग 30 हजार की आबादी और 20 हजार से अधिक परिवारों को सुविधा मिलेगी। पुल के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और निर्माण सामग्री भी मौके पर पहुंचनी शुरू हो गई है।विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पारस मणि सिंह ने बताया कि यह संगठन की पुरानी मांग थी। रामनवमी के अवसर पर यहां बड़ा मेला लगता है, लेकिन पुल न होने के कारण पहले कई हादसे हो चुके हैं। एक ओर हनुमान घाट मंदिर और दूसरी ओर नागा बाबा की कुटी होने के कारण श्रद्धालुओं को नाव से आवागमन करना पड़ता था। नाव पलटने की घटना के बाद से पुल निर्माण की मांग तेज हो गई थी।कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा ने इस मामले का संज्ञान लिया और पुल निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। मंत्री 3 मार्च को पुल का शिलान्यास करेंगे। लक्ष्य है कि लगभग एक महीने के भीतर पुल तैयार कर दिया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को सुरक्षित और आसान आवागमन की सुविधा मिल सके।

Releated Posts

बनारस की तर्ज पर मऊ में शुरू हुई तमसा आरती, 150 फीट शिव प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

Dinesh prajapati मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव घाट अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी…

जेंडर सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। Institute of Women and Gender Studies द्वारा कुलपति Prof. Saini के कुशल नेतृत्व में “K(NO)W BIAS: A…

महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं — उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

LV-News लखनऊ। जनपद बलिया में तैनात खण्ड विकास अधिकारी श्री श्रवण प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध गंभीर आरोपों के…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में भाजपा ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के समापन समारोह को किया संबोधित

LV-News प्रयागराज, 16 मई 2026 आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुनापार द्वारा अरैल, प्रयागराज में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top