• Home
  • State News
  • मऊ में गैस सिलेंडर की कमी की अफवाहें गलत:जिला प्रशासन ने पर्याप्त स्टॉक बताया, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई
Image

मऊ में गैस सिलेंडर की कमी की अफवाहें गलत:जिला प्रशासन ने पर्याप्त स्टॉक बताया, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

दिनेश कुमार प्रजापति /मऊ जिले में गैस सिलेंडर की संभावित कमी की अफवाहों के कारण इन दिनों गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात के चलते कुछ लोगों द्वारा जनपद में गैस सिलेंडर की कमी होने की अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने इन अफवाहों को पूरी तरह गलत बताया और स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसी भी प्रकार की किल्लत की स्थिति नहीं है। 

जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार, मऊ जनपद में  ऑयल की 11, भारत पेट्रोलियम की 7 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 12 एजेंसियां संचालित हैं। इस प्रकार जिले में कुल 30 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं। जनपद में कुल 4,82,976 उपभोक्ता हैं और वर्तमान में 17,363 गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। अपर जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि फिलहाल गैस सिलेंडर की बुकिंग ऑनलाइन की जा रही है और डिलीवरी कोड के आधार पर उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अफवाहों के चलते कुछ लोग जरूरत से ज्यादा गैस सिलेंडर जमा करने का प्रयास कर रहे थे, जिससे सर्वर पर भी दबाव देखा गया था। हालांकि, अब सर्वर सामान्य रूप से काम कर रहा है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में गैस सिलेंडर जमा करने की कोशिश न करें। चेतावनी दी गई है कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या जमाखोरी करते हुए पाई गई तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top