• Home
  • State News
  • मऊ में आबकारी दुकानों पर छापेमारी:नगर मजिस्ट्रेट ने ग्राहकों से की पूछताछ,
Image

मऊ में आबकारी दुकानों पर छापेमारी:नगर मजिस्ट्रेट ने ग्राहकों से की पूछताछ,

दिनेश प्रजापति

होली पर्व के मद्देनजर मऊ में आबकारी विभाग अलर्ट पर है। प्रशासन ने नकली शराब और अवैध वसूली रोकने के लिए कमर कस ली है। इसी क्रम में नगर मजिस्ट्रेट ने पुलिस और आबकारी टीम के साथ विभिन्न शराब की दुकानों पर छापेमारी की।रविवार शाम नगर मजिस्ट्रेट रमेश बाबू, दक्षिण टोला थाना प्रभारी बसंत लाल और आबकारी निरीक्षक बिमलेश यादव ने मतलूपुर क्षेत्र में देशी, अंग्रेजी शराब की दुकानों और मॉडल शॉप पर स्टॉक की जांच की। इस दौरान दुकानों के बाहर मौजूद खरीदारों से भी पूछताछ की गई।आबकारी निरीक्षक बिमलेश यादव ने दुकानदारों को एमआरपी से अधिक दाम पर शराब न बेचने की सख्त हिदायत दी। नगर मजिस्ट्रेट रमेश बाबू ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर यह छापेमारी की जा रही है ताकि स्टॉक का मिलान हो सके और एमआरपी से अधिक बिक्री न हो।आबकारी निरीक्षक बिमलेश यादव ने यह भी बताया कि त्योहार को देखते हुए जांच के लिए एक टीम गठित की गई है।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top