• Home
  • State News
  • मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व महापौर सुषमा खर्कवाल का जोन-7 में औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जुर्माना व निलंबन
Image

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व महापौर सुषमा खर्कवाल का जोन-7 में औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जुर्माना व निलंबन

गोविन्द प्रजापति

लखनऊ: 04 अप्रैल, 2026 उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री  सुरेश कुमार खन्ना एवं  महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने जोन-7 के चार वार्डों का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, पंकज श्रीवास्तव, अरुण कुमार गुप्त, चीफ इंजीनियर महेश वर्मा, मनोज प्रभात, जोनल अधिकारी रामेश्वर प्रसाद सहित स्वच्छता प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा व नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। भूतनाथ मार्केट में कार्रवाई और सख्ती
 मंत्री जी ने सुबह 7 बजे सर्वप्रथम मैथिलीशरण गुप्त वार्ड स्थित भूतनाथ मार्केट का निरीक्षण किया। यहां भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के नीचे बने सार्वजनिक शौचालय की स्थिति का जायजा लिया । उन्होंने शौचालय की केयरटेकर को फटकार लगाते हुए स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए ।
स्थानीय नागरिकों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर फीडबैक लिया, जिसमें अनियमितता की शिकायतें सामने आईं। इस पर अधिकारियों को प्रतिदिन नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
भूतनाथ मार्केट के पीछे कॉलोनी में सफाई न मिलने पर एसएफआई श्रीमती संचिता मिश्रा को कड़ी फटकार लगाते हुए 02 दिन के वेतन कटौती के आदेश दिए गए। साथ ही मंत्री जी ने मदर स्वच्छकार इंटरप्राइजेज पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया तथा बीट इंचार्ज दयाराम को निलंबित कर दिया। इसके अलावा मंत्री जी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि इंजीनियरिंग विभाग की गैंग टीम को सशक्त किया जाए, ताकि छोटे सड़क मरम्मत कार्य तुरंत कराए जा सकें।
इंदिरा नगर में गंदगी पर सख्त रुख
श्री खन्ना ने इंदिरा नगर वार्ड में मुख्य मार्गों, नालियों एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का निरीक्षण किया। अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता के साथ नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अरविंदो पार्क के पीछे गलियों में सड़क पर कूड़ा मिलने पर मंत्री एवं महापौर ने कड़ी नाराजगी जताई। लखनऊ स्वच्छता अभियान (एलएसए) पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, वहीं बीट इंचार्ज राम मनोज के तीन दिन एवं एसएफआई श्री रूपेंद्र भास्कर के दो दिन के वेतन कटौती के निर्देश दिए।
इस्माइलगंज प्रथम वार्ड में निलंबन व जुर्माना
प्रभारी मंत्री ने इस्माइलगंज प्रथम वार्ड में डोर-टू-डोर कलेक्शन, रोड स्वीपिंग एवं नालियों की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। सेक्टर-14 तिराहे पर सड़क पर लोहे की रॉड पाए जाने पर मंत्री जी ने नाराजगी जताते हुए 24 घंटे में उसे हटाने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर बीट इंचार्ज बृजेश को निलंबित किया गया तथा लायन सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेज पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
बाबू जगजीवन राम वार्ड में व्यवस्थाओं की समीक्षा
 श्री खन्ना ने बाबू जगजीवन राम वार्ड में भी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, रोड स्वीपिंग एवं नालियों की सफाई का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
 प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि “लखनऊ शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाएं हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करें। जहां भी कमी पाई जाएगी, वहां तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि “नगर निगम द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाई जा रही है और नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य लखनऊ को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाना है, जिसमें जनसहभागिता भी बेहद महत्वपूर्ण है।”

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top