• Home
  • State News
  • भीषण गर्मी में राहत का प्रयास: युवा मंडल चौक द्वारा वॉटर कूलर स्थापित
Image

भीषण गर्मी में राहत का प्रयास: युवा मंडल चौक द्वारा वॉटर कूलर स्थापित

लखनऊ वार्ता – न्यूज/लखनऊ। राजधानी में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से युवा मंडल चौक, लखनऊ द्वारा आनंदी माता मंदिर चौक पर शीतल पेयजल की व्यवस्था के तहत वॉटर कूलर लगवाया जा रहा है। इस सराहनीय पहल का मकसद राहगीरों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को गर्मी में ठंडा पानी उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक नीरज बोरा उपस्थित रहे। उनके साथ क्षेत्रीय पार्षद अनुराग मिश्रा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक नीरज बोरा ने कहा कि “जल ही जीवन है और जल की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। भीषण गर्मी में इस प्रकार की व्यवस्था समाज के प्रति सच्ची सेवा का उदाहरण है। युवा मंडल का यह प्रयास निस्संदेह प्रशंसनीय है और इससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।” स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जनहित कार्य न केवल गर्मी से राहत देते हैं, बल्कि समाज में सेवा भावना को भी मजबूत करते हैं। युवा मंडल द्वारा उठाया गया यह कदम “नर सेवा ही नारायण सेवा” की भावना को साकार करता नजर आ रहा है। इस अवसर पर संरक्षक राधे मोहन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अतुल गुप्ता, राजेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, मनोज मल्होत्रा भरत अग्रवाल, मोहन, विक्कू ,निखिल,संजय लवली, सत्यनारायण सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
युवा मंडल चौक 38 सालों से लगातार समाज सेवा के कार्य कर रहा है

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top