• Home
  • Breaking News
  • भारी संख्या में ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढ़ग से अदा प्रशासन रहा मुस्तैद कल्यानपुर :प्रमेंद्र सिंह
Image

भारी संख्या में ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढ़ग से अदा प्रशासन रहा मुस्तैद कल्यानपुर :प्रमेंद्र सिंह

दिनेश कुमार प्रजापति /ईद-उल-फितर का त्योहार नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सोमवार सुबह कस्बे की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की और नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। साथ ही देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी।

त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उपजिलाधिकारी अशोक सिंह, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई, जबकि पुलिस कर्मी लगातार गश्त करते नजर आए। प्रशासन की सक्रियता के चलते पूरे क्षेत्र में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहा।कस्बे की कोर्ट वाली ईदगाह, इस्लामपुरा परती स्थित चतरे वाली ईदगाह, मानिकपुर असना, अहमदपुर असना, जामडीह और बड़ागांव ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की।

Releated Posts

मऊ :मधुबन में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Dinesh prajapati–मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबारी ग्राम पंचायत के पुरवा खैरा गांव में शनिवार देर शाम…

बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने बैंक कर्मियों ने काले कपड़ों में किया कार्य

LV-News लखनऊ। बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा पीएलआई योजना को बैंकों की द्विपक्षीय समझौता प्रणाली…

शनि जयंती के अवसर पर शनिदेव मंदिर पर हुआ भव्य भंडारा

लखनऊ। “ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति” की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई में ज्येष्ठ अमावस्या…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के सच्चा बाबा आश्रम में किए दर्शन-पूजन

LV-NEWS प्रयागराज, 16 मई 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने प्रयागराज दौरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top