• Home
  • Breaking News
  • भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
Image

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

लखनऊ वार्ता न्यूज

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी तथा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव का पार्टी कार्यालय सिविल लाइन, हनुमान गढी अयोध्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह और रामनामा भेंट कर दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अयोध्या जाकर श्री रामलला व हनुमान गढी में दर्शन पूजन किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए राधेश्याम त्यागी ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करें और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाएं।
कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि महानगर स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और उनके सहयोग से ही संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम भावना से कार्य करते हुए अयोध्या में पार्टी को और मजबूत बनाया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने कहा कि यह स्वागत केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन की एकजुटता और उत्साह का प्रतीक है। कहा कि नए नेतृत्व में संगठन और अधिक गतिशील होगा तथा पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जाएगा।
स्वागत करने वालों में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता,रामचंद्र यादव, संजीव सिंह, अवधेश पांडे बादल, राघवेंद्र पांडे, कृष्ण कुमार पांडे खन्नू, अशोक कसौधन, शैलेंद्र कोरी, तिलक राम मौर्य, अरविंद सिंह, शंभू नाथ सिंह दीपू, अमल गुप्ता, दिव्य प्रकाश तिवारी, दिनेश मिश्रा, अरविंद सिंह, गन्ना समिति के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह हरभजन गौड, अभय सिंह, बालकष्ण वैश्य, शिक्षक नेता वीरेंद्र बहादुर सिंह, रवि सोनकर, मुकेश तिवारी, हेमंत जायसवाल, कपिल देव वर्मा, पार्षद अनिल सिंह, चंन्दन सिंह, दीप कुमार गुप्ता, अनुभव जायसवाल, संग्राम सिन्हा, चेयरमैन गोसाईगंज विजय लक्ष्मी जायसवाल, रीना द्विवेदी, शकुंतला गौतम, यमुनोत्री केसरवानी, अनिता सिंह, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Releated Posts

मऊ :मधुबन में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Dinesh prajapati–मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबारी ग्राम पंचायत के पुरवा खैरा गांव में शनिवार देर शाम…

बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने बैंक कर्मियों ने काले कपड़ों में किया कार्य

LV-News लखनऊ। बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा पीएलआई योजना को बैंकों की द्विपक्षीय समझौता प्रणाली…

शनि जयंती के अवसर पर शनिदेव मंदिर पर हुआ भव्य भंडारा

लखनऊ। “ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति” की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई में ज्येष्ठ अमावस्या…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के सच्चा बाबा आश्रम में किए दर्शन-पूजन

LV-NEWS प्रयागराज, 16 मई 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने प्रयागराज दौरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top