• Home
  • State News
  • ब्लेंडर्स प्राइड पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने द वन एंड ओनली लॉन्च किया
Image

ब्लेंडर्स प्राइड पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ने द वन एंड ओनली लॉन्च किया

Sanjay Kumar Singh

लखनऊ। ब्लेंडर्स प्राइड पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर, ने कई पीढ़ियों से सफलता के मायने को नई ऊंचाई देते हुये अपना नया कैंपेन ‘द वन एंड ओनली’ लांच किया है। सफलता की एक नई और प्रभावशाली कहानी पर आधारित यह कैम्पेन आज के समय में, जब सफलता के कई रूप दिखाई देते हैं और प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है, तब ब्रांड एक सरल सच सामने लाता है, असली सफलता अलग पहचान में होती है दृ जो लोगों की प्रशंसा पाती है और व्यक्ति को दूसरों से अलग बनाती है। देबाश्री दासगुप्ता, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, पर्नोड रिकार्ड इंडिया ने कहा, “ब्लेंडर्स प्राइड हमेशा स्टाइल और प्रतिष्ठा के साथ सफलता की ताकत पर विश्वास करता रहा है। ‘द वन एंड ओनली’ सफलता की एक नई सोच पेश करता है, जो अलग पहचान से प्रेरित है। यह उस सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को उजागर करता है कि आज भारत का महत्वाकांक्षी युवा केवल सफल होना ही नहीं चाहता, बल्कि आत्मविश्वास के साथ अलग पहचान भी बनाना चाहता है। सफलता की इसी नई सोच के साथ ब्लेंडर्स प्राइड युवाओं की प्रबल आकांक्षाओं को दर्शाता है और एक प्रेरणादायक सांस्कृतिक लीडर के रूप में अपनी पहचान और मजबूत करता है।” इस नए कैंपेन में इस भावना को तीन चेहरों अवंती नगरथ, किरनदीप चहल और माहका शर्मा के जरिए दिखाया गया है। ये तीनों ब्रांड के अलग-अलग पहलुओं को दर्शाती हैं। अवंती अपने निडर आत्मविश्वास और अलग अंदाज से आकर्षण पैदा करती हैं, किरनदीप अपनी प्रभावशाली और बेबाक मौजूदगी से लोगों को प्रभावित करती हैं, और माहिका अपने संतुलित और शांत व्यक्तित्व से प्रेरणा देती हैं। एक ऐसी दुनिया में, जहां कई लोग समान दिखाई देते हैं, फिर भी ये तीनों और ब्रांड खुद सबसे अलग और खास नजर आते हैं और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। स्टाइल और गुणवत्ता से जुड़ा यह ब्रांड लगातार आधुनिक भारतीय संस्कृति में प्रेरणादायक सफलता को बढ़ावा देता आया है दृ नए प्रयोगों में आगे रहकर, उद्योग में कई नई शुरुआत करते हुए और प्रतिष्ठित फैशन प्लेटफॉर्म बनाकर। ‘द वन एंड ओनली’ के साथ अब ब्रांड अपने अगले चरण की ओर बढ़ रहा है और नई पीढ़ी के उन युवाओं से जुड़ रहा है, जो केवल पहचान नहीं बल्कि सम्मान और प्रभाव भी चाहते हैं। यह 360-डिग्री इंटीग्रेटेड कैंपेन डिजिटल और सोशल प्लेटफॉर्म, चल रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप, प्रमुख अखबारों के फ्रंट पेज विज्ञापनों और बड़े शहरों के आउटडोर विज्ञापन स्थलों पर लॉन्च किया गया है, जिससे इसे व्यापक पहचान मिल रही है और ब्रांड की सांस्कृतिक नेतृत्व की छवि मजबूत हो रही है।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top