• Home
  • State News
  • बैंक मैनेजमेंट हाय हाय, हमारी मांगे पूरी करो, के लगे नारे
Image

बैंक मैनेजमेंट हाय हाय, हमारी मांगे पूरी करो, के लगे नारे

अजय सिंह
लखनऊ। अपनी सोलह सूत्री मांगों हेतु स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया कर्मचारियों ने देशव्यापी हड़ताल के पूर्व विरोध क्रम में आज स्टेट बैंक मुख्य शाखा के बाहर महामंत्री डीके सिंह के नेतृत्व में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में आक्रोशित कर्मचारियों ने स्टेट बैंक मैनेजमेंट के विरुद्ध बैंक मैनेजमेंट हाय-हाय, हमारी मांगे पूरी करो, चाहे जो मजबूरी हो, बैंक मैनेजमेंट होश में आओ होश में आकर बात करो, बंधुआ मजदूरी बंद करो आदि नारे लगाकर स्टेट बैंक प्रबंधन के प्रति रोष व्यक्त किया।

महामंत्री डीके सिंह ने प्रदर्शन में बताया हम संदेशवाहक व सशस्त्र गार्डों की भर्ती, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति, स्थाई पदों पर आउटसोर्सिंग बंद करने, मेडिकल रीइंबर्समेंट योजना में सुधार, पेंशन संबंधी विसंगतियों के समाधान आदि विभिन्न मांगों हेतु काफी समय से संघर्षरत हैं। उन्होंने कहा *हड़ताल से आमजन को होने वाले नुकसान और कष्ट के लिए स्टेट बैंक प्रबंधन सीधे तौर पर जिम्मेदार होगा।

प्रदर्शन के बाद स्टेट बैंक मुख्य शाखा गेट से कैंडल मार्च निकाला गया जोकि स्टेट बैंक मुख्य शाखा, केडी बाबू सिंह स्टेडियम मुख्य गेट, डीएम ऑफिस के बाहर होता हुआ हिंदी संस्थान तथा स्टेट बैंक प्रधान कार्यालय से होकर मुख्य शाखा के बाहर समाप्त हो गया। कैंडल मार्च आशुतोष वर्मा, बृजेश तिवारी, शिव कुमार, आर.पी. सिंह, अवधेश सिंह, तारकेश्वर चौहान, आकाश शर्मा, राकेश कुमार, अंकुर अग्रवाल, अमित सिंह, पंकज पटेल आदि की देखरेख में संपन्न हुआ।

अनिल तिवारी (मीडिया प्रभारी) ने बताया कल 23 मई को उप मुख्य श्रम आयुक्त से बातचीत में यदि कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो 25 एवं 26 मई को हर हाल में स्टेट बैंक में देशव्यापी हड़ताल की जाएगी।

Releated Posts

भाकियू भानु का रामनगर तहसील घेराव, किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे नेता

LV-News भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा रामनगर तहसील का घेराव मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में किया…

आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ से की मुलाकात

LV-News लखनऊ। राजधानी के चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 1000 आशाओं की प्रतिनिधि के रूप में लक्ष्मी सोनकर…

किसान और युवा हितैषी नीतियों पर जताया भरोसा, कई नेताओं ने जॉइन की राष्ट्रीय लोकदल

Nayer Azam लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामाशीष राय की गरिमामयी उपस्थिति…

पीडीए भवन, कटघरा जौनपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक जौनपुर सदर मोहम्मद अरशद खान

NIT-News लखनऊ/जौनपुर। पीडीए भवन, कटघरा जौनपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top