• Home
  • Breaking News
  • बिहार में सुशासन और जनकल्याण की जीत; डिप्टी सीएम मौर्य ने सम्राट चौधरी के नेतृत्व पर जताया अटूट विश्वास
Image

बिहार में सुशासन और जनकल्याण की जीत; डिप्टी सीएम मौर्य ने सम्राट चौधरी के नेतृत्व पर जताया अटूट विश्वास

LV-News लखनऊ दिनांक 14.04.2026, मा० उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने सम्राट चौधरी जी को बिहार में विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने बधाई संदेश में उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि सम्राट चौधरी जी का विधायक दल का नेता चुना जाना उनके कुशल संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में बिहार राज्य विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं सम्राट चौधरी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार समावेशी समृद्धि, पारदर्शी प्रशासन और लोककल्याण की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से प्रगति का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को साकार करते हुए बिहार राज्य निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

श्री मौर्य ने आगे कहा कि देश के समग्र विकास के लिए बिहार का विकास अत्यंत आवश्यक है। बिहार ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक दृष्टि से देश का महत्वपूर्ण राज्य है और यहां के विकास से राष्ट्र की प्रगति को नई गति मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार में विकास योजनाओं को गति मिलेगी तथा प्रदेश के सभी वर्गों को समान रूप से विकास का लाभ प्राप्त होगा।

अंत में उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने पुनः सम्राट चौधरी जी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, प्रभावी एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

Releated Posts

कानपुर-लखनऊ 06 लेन एक्सप्रेसवे, पर गाडी आज से भरेगें फराटा

Nayer azam आज लखनऊ में यशस्वी मा० रक्षा मंत्री, भारत सरकार एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से जनप्रिय मा०…

कक्षा 8 पाठ से 12 वी पास तक के युवक युवतियो के लिए वर्धमान कंपनी में रोजगार पाने का अवसर|

LV-Nnewsक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन बस्ती के द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में एकदिवसीय…

डिजिटल ढोल, ज़मीनी सन्नाटा: आंकड़ों की पुलिस या जनता की सुरक्षा?

Sanjay singhसरकार उपलब्धियों का ऐसा चमकदार पुलिंदा पेश कर रही है कि मानो उत्तर प्रदेश में अपराध अब…

एक्सप्रेसवे की चमक, गड्ढों की हकीकत: विकास के पोस्टर और धरातल की दरारें

Sanjay Singhसरकारी दस्तावेज़ पढ़िए तो लगता है कि उत्तर प्रदेश अब केवल एक राज्य नहीं, बल्कि दुनिया का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top